... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 6:36 PM IST
आजकल लोग स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न तरह की हर्बल चाय का सहारा ले रहे हैं। अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स, दिमाग को शांत, ऊर्जा और चेहरे पर चमक चाहते हैं, तो आप जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका आपके शरीर पर बहुत शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर्बल चाय आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इन्हीं में से एक है लाल रंग की खट्टी बेरी यानी क्रैनबेरी। क्या आपने कभी क्रैनबेरी की चाय पी है? आपको बता दें कि क्रैनबेरी चाय ऐसी हर्बल चाय है जो आपको स्वस्थ और तरोताजा रख सकती है।
फ्री रैडिकल डैमेज से बचाती है
आप क्रैनबेरी को कच्चा खा सकते, इसका जूस भी पी सकते हैं या किसी रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल एक हर्बल चाय के रूप में करने से आपको अधिक फायदा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपकी सेल्स को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाते हैं।
मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) से राहत- यह चाय किडनी से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को फ्लश करने में मदद कर सकती है। यह आपके सिस्टम को शुद्ध करती है और यूटीआई जैसे संक्रमणों को रोकने में मदद कर सकती है। क्रैनबेरी के रस में हानिकारक जीवाणुओं के बीच संचार बाधित करने की क्षमता होती है, जिस वजह से यह इस प्रकार के संक्रमण को फैलने से रोकने और संक्रमण को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
मूड को बेहतर करती है- क्रैनबेरी चाय आपकी मनोदशा को कम कर सकती है और तनाव को दूर कर सकती है। क्योंकि इसमें सुखदायक खुशबू और हेलीट्रोफ़िन तत्व होता है जिससे आपके दिमाग पर एक शांत प्रभाव पड़ता है।
डेंटल हेल्थ में सुधार करती है- क्रैनबेरी चाय पीने से आपको जिंजीवाइटिस यानी मसूड़े की सूजन जैसी दांतों की समस्या से राहत मिल सकती है, जिससे खराब मौखिक स्वच्छता के कारण प्लैक का निर्माण हो जाता है। अनुसंधान कहते हैं कि क्रैनबेरी चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डेंटल प्लैक का गठन नहीं होने देते। इसमें प्रोएथोकाइनाइडिन तत्व होते हैं जो आपके दांतों पर बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं।
ऐसे बनाएं क्रैनबेरी चाय
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- [1] Korać, R. R., & Khambholja, K. M. (2011). Potential of herbs in skin protection from ultraviolet radiation. Pharmacognosy Reviews, 5(10), 164–173. https://doi.org/10.4103/0973-7847.91114
[2] Freire Gde C. Cranberries for preventing urinary tract infections. Sao PauloMed J. 2013;131(5):363. doi: 10.1590/1516-3180.20131315T1. PubMed PMID: 24310806.
[3] Yoo, S., Murata, R. M., & Duarte, S. (2011). Antimicrobial Traits of Tea- and Cranberry-Derived Polyphenols against Streptococcus mutans. Caries Research, 45(4), 327–335. https://doi.org/10.1159/000329181
[4] Seal, M., Rishi, R., Satish, G., Divya, K. T., Talukdar, P., & Maniyar, R. (2016). Herbal panacea: The need for today in dentistry. Journal of International Society of Preventive & Community Dentistry, 6(2), 105–109. https://doi.org/10.4103/2231-0762.178744