... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 22, 2020 1:11 PM IST
दिन में 3- 4 बार गुनगुना पानी शरीर की बहा देगी चर्बी और होंगे ये 7 फायदे, महिला और पुरुष दोनों के लिए कई फायदों से भरा है पानी
आपने अक्सर देखा होगा, जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं सुबह उठकर एक गिलास गर्म या फिर गुनगुना पानी जरूर पीते हैं। ऐसा माना जाता है कि वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीना (हल्का गुनगुना) एक अद्भुत नुस्खा है, जिसका असर आपके शरीर पर बहुत जल्दी दिखाई देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने गिलास गर्म पानी आपको और तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकता है। जी हां, अगर आप रोज गर्म पानी पीते हैं तो ये आपके पूरे शरीर को लाभ प्रदान करता है। गर्म पानी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता लेकिन इसके ऐसे कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जो आपको इसे पीने के लिए जरूर मजबूर कर सकते हैं। यूं तो दिन में 2 से 3 लीटर पानी यानी के 8 से 10 ग्लास शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन अगर आप दिन में तीन से 4 बार तक गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लेते हैं तो आप अपने शरीर को कई बीमारियों से आसानी से बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि गर्म पानी पीने से होने वाले फायदे।
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और एक्सरसाइज व डाइट में बदलाव के बाद भी शरीर पर कुछ फर्क नहीं देख पा रहे हैं तो एक गिलास गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर लगातार तीन महीने तक पिएं। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को दोहराने पर आपको फर्क जरूर होता दिखाई देगा।
बदलता मौसम अक्सर अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है, जिसमें छाती में जकड़न और सर्दी-जुकाम शामिल है। इस समस्या से बचने के लिए गर्म पानी पीना आपके लिए रामबाण नुस्खा साबित हो सकता है। गर्म पानी पीने से न सिर्फ छाती में जकड़न दूर होती है बल्कि आपका गला भी ठीक रहता है और आराम भी मिलता है।
महिलाओं को होने वाला पीरियड्स का दर्द उनके सारे कामों पर ब्रेक लगा सकता है लेकिन अगर आप पीरियड्स के दौरान गर्म पानी पीती हैं तो आपको दर्द से फौरी राहत मिल सकती है। इस दौरान गर्म पानी से पेट की सिंकाई करने पर भी आपको दर्द से राहत मिल सकती है।
गर्म पानी पीने से न सिर्फ शरीर की चर्बी कम होती है बल्कि आपको बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से शरीर की सारी अशुद्धियां बाहर निकालने में मदद मिलती है। दरअसल गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पसीना आना शुरू हो जाता है, जिसके जरिए भी शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।
कम उम्र में चेहरे पर पड़ती झुर्रियां किसी के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती है लेकिन आप इन्हें रोक सकते हैं। आप दिन में से 3 से 4 बार तक गर्म पानी पीकर कुछ ही हफ्तों में चेहरे से झुर्रियां दूर होती हुई देखेंगे। गर्म पानी पीने से त्वचा में कसावट आने लगती है चेहरे पर चमक आती है।
शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है कि रक्त का संचार पूरी बॉडी में बिल्कुल सही रहे। इसलिए गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है क्योंकि ये आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रहता है।
गर्म पानी आपके जोड़ों में चिकनाहट बढ़ाता है और जोड़ों के दर्द को दूर करने का काम करता है। दरअसल हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना होता है, इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों की ऐंठन दूर होती है और साथ ही दर्द से आराम मिलता है।