प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करते समय महिलाएं कर जाती है कई गलतियां, जानें प्रेगनेंसी में वर्कआउट से जुड़े सभी डूज़ एंड डोंट्स
प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करते समय महिलाएं कर जाती है कई गलतियां, जानें प्रेगनेंसी में वर्कआउट से जुड़े सभी डूज़ एंड डोंट्स
प्रेगनेंसी के दौरान वर्कआउट करते समय महिलाओं को अपनी और अपने बच्चे की सेफ्टी रखते हुए किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 5, 2022 9:19 PM IST
प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने से ना केवल फिजिकली एक्टिव रहने में मदद होती है वहीं, प्रेगनेंसी और लेबर के दौरान होनेवाली कई कॉम्प्लिकेशन्स से भी बचाव हो सकता है। लेकिन, जैसा कि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कई प्रकार की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है ऐसे में एक्सरसाइज करते समय भी उन्हें इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं उनसे कोई गलती ना हो जाए। प्रेगनेंसी के दौरान वर्कआउट करते समय महिलाओं को अपनी और अपने बच्चे की सेफ्टी रखते हुए किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां। (Tips to safely exercise during pregnancy in Hindi)
प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज के डूज एंड डोंट्स (Exercise in pregnancy dos and don'ts in Hindi.)
एक्सरसाइज के दौरान करें ये काम
किसी भी एक्सरसाइज की शुरूआत करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें और अपनी मेडिकल स्थिति, स्टेमिना और कॉम्प्लिकेशन्स का ध्यान रखते हुए एक्सरसाइज प्लान करें।
एक्सरसाइज करने से पहले वॉर्म अप (Warm-up) करें और एक्सरसाइज के बाद आराम भी करें।
प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइजेस (deep breathing exercises) करना प्रेगनेंसी के दौरान अधिक सुविधाजनक साबित हो सकती है।
वर्कआउट से पहले और वर्कआउट के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
आरामदायक और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।
नियमित एक्सरसाइज करें।
पेल्विक एरिया,कमर और पेट को मजबूती देने के लिए मददगार एक्सरसाइज करें। इसके लिए कीगल एक्सरसाइज (Kegel exercises) भी प्रेगनेंसी में काफी अच्छा साबित हो सकता है। (exercises for pelvic floor muscles)
हमेशा एक्सरसाइज किसी जानकार और प्रोफेशनल ट्रेनर की देखरेख में ही करें।
ना करें ये गलतियां:
कभी भी थकान महसूस होने पर एक्सरसाइज करने से बचें।
बहुत गर्मी या उमस के मौसम में एक्सरसाइज ना करें।
वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करते समय बहुत अधिक वजन ना उठाएं।
अगर किसी योग आसन का अभ्यास कर रही हैं तो बहुत देर तक सांस रोककर ना रखें।
योगासन करते समय पीठ के बल ना लेटें।
ऐसी किसी भी एक्सरसाइज से बचें जिसमें गिरने का डर हो।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.