Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Dopamine: डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन

डोपामाइन की कमी (Dopamine Hormones ) के कारण पार्किंसन्स डिज़िज़ भी हो जाती है। जो आगे चलकर डिप्रेशन जैसी बीमारियों के लिए संभावनाएं भी बढ़ा देती है। इसीलिए शरीर में डोपामाइन का स्तर बढ़ाना मददगार साबित हो सकता है।

Dopamine: डोपामाइन बनाता है आपको खुशहाल, डायट में शामिल करें ये चीज़ें जो बढ़ाती हैं डोपामाइन
डोपामाइन की कमी के कारण पार्किंसन्स डिज़िज़ भी हो जाती है। जो आगे चलकर डिप्रेशन जैसी बीमारियों के लिए संभावनाएं भी बढ़ा देती है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 19, 2019 12:30 PM IST

डोपामाइन (Dopamine) एक न्यूरोट्रांसमिटर है। इसे फील-गुड हार्मोन भी कहते हैं जो हमारे मूड को अच्छा बनाए रखने, खुशी महसूस कराने वाले और भावनात्मक संतुष्टि के लिए काफी मददगार हैं। खुश रहने के लिए हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले केमिकल्स और हार्मोन्स की भी भूमिका होती है। डोपामाइन (Dopamine) भी ऐसा ही एक केमिकल है। डोपामाइन की कमी (Dopamine Hormones ) के कारण पार्किंसन्स डिज़िज़ भी हो जाती है। जो आगे चलकर डिप्रेशन जैसी बीमारियों के लिए संभावनाएं भी बढ़ा देती है। इसीलिए शरीर में डोपामाइन का स्तर बढ़ाना मददगार साबित हो सकता है।

नैचुरली डोपामाइन बढ़ाती हैं ये चीज़ें (Food for Dopamine):

ग्रीन टी पीने से बढ़ता है डोपामाइन:

जहां ग्रीन टी सेहत के लिए कई लिहाज से फायदेमंद मानी जाती हैं, वहीं एक फायदा है कि यह सेरोटोनिन (serotonin) का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। यह एक न्यूरोट्रांसमिटर है जो दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, और आपको खुशहाल महसूस कराता है।

स्ट्रेस-फ्री रहने के लिए खाएं हल्दी:

भारतीय रसोइयों में जहां हल्दी काफी ज़्यादा इस्तेमाल होती है वहीं यह एक औषधि के रूप में भी पसंद की जाती है। कुछ स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि रोज़ाना 10-80 मिग्रा हल्दी का सेवन करने से सेरोटोनिन और डोपामाइन के स्तर में बढ़ोतरी होती है। इसीलिए सुस्ती, थकान या डिप्रेशन जैसी चीज़ों से निपटने के लिए अपने भोजन में हल्दी की मात्रा बढ़ा दें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

यह भी पढ़ें- एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए लगाएं हल्दी।

केला भरता है पेट और तनाव करता है कम:

कम्फर्ट फूड के नाम से जाने जाना वाला केला भी डोपामाइन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। रोज़ाना केला खाने से मूड बेहतर रहता है और लोग खुशहाल महसूस करते हैं। साथ ही केले में एंटी-ऑक्सिडेटिव तत्व भी होते हैं, जो तनाव कम करते हैं।