Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
यूं तो वजन घटाने के ढेर सारे तरीके हैं लेकिन कुछ तरीकों को लोग बहुत ज्यादा यूज करते हैं, जिनमें से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग। इंटरमिटेंट फास्टिंग न सिर्फ प्रभावी है बल्कि ये कई बीमारियों को रोकने, एजिंग के प्रभाव को कम करने और दूसरे फायदे भी पहुंचाती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग दरअसल एक ऐसा डाइट प्लान है, जिसमें आपको एक विशेष समय पर खाना होता है बाकी के समय आपको भूखा रहना होता है। ये न सिर्फ दूसरे डाइट प्लान से काफी अलग है बल्कि इसमें आपके शरीर को इस डाइट प्लान की आदत बनानी होती है ताकि इसके सभी फायदे आपको मिल सकें।
इस डाइट प्लान की खूबी की वजह से ही बहुत से लोग बीते वक्त में इससे काफी प्रभावित हुए हैं और इसके फॉलो भी कर रहे हैं। लेकिन आपको अपनी डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले किसी पेशेवर से बात करने की जरूरत होती है। अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो आपको इस डाइट प्लान के सही वक्त, सही दिन और सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है इस डाइट को फॉलो करने का सही वक्त।
इस डाइट प्लान को फॉलो करते वक्त आपको अपनी शारीरिक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए और ये पता लगाने के कोशिश करें कि दिन के किन घंटों में आप खुद को खाने से रोक सकते हैं। ऐसे दो तरीके हैं, जिनसे आप यह पता लगा सकते हैं कि कौन सा वक्त आपको बेहतर लगता है।
यहां 16 का मतलब है कि आपको इन घंटों में खाने को हाथ तक नहीं लगाना है। इस तरीके में आपको सोलह घंटे तक भोजन नहीं करना होता है और यह अधिकांश लोगों के लिए बेहतर साबित होता है क्योंकि इस दौरान हम अपना ज्यादातर वक्त सोकर बीत सकते हैं और बाकी का समय उपवास में निकाल सकते हैं। रात भर फास्टिंग करना और नाश्ता न करने से आप दोपहर में जल्दी भोजन कर सकते हैं और ये तरीका आपको वजन घटाने की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। आप दिन का पहला भोजन सुबह 11 बजे और अंतिम भोजन शाम 7 बजे कर सकते हैं, जो इस डाइट प्लान को फॉलो करना का सबसे अच्छा तरीका है।
वजन घटाने के इस तरीके में आपको दिन का पहला भोजन सुबह 10 बजे और आखिरी भोजन रात को 8 बजे करना होता है। यह तरीका अगर आप पेशेवर हैं तो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
अगर आप इस तरीके को रोजाना अपनाते हैं तो ये बहुत प्रभावी साबित हो सकता है लेकिन रोजाना के काम और काम की व्यस्त्ता के कारण इसे फॉलो कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके अलावा आप ऐसा कोई डाइट प्लान चुनते हैं, जिसमें आपको 20 घंटे तक भूखा रहना पड़ता है तो ये आपकी सेहत के लिए खतनराक साबित हो सकता है और इसकी सलाह भी नहीं दी जाती है। आप या तो फिर एक दिन छोड़कर एक दिन खा सकते हैं, जिसमें आपको 25 फीसदी तक कैलोरी को कम करने में मदद मिल सकती है।
साथ ही हफ्ते में दो बार खाने से भी मदद मिल सकती है। अगर आप सप्ताह के दो दिन के चौबीस घंटों में 500 कैलोरी का सेवन करते हैं और शेष पांच दिनों के लिए अपना सामान्य डाइट प्लान फॉलो करते हैं तो भी आप बेहतर शेप पा सकते हैं।