hamburger icon
A
Read in English

रोजाना 10 हजार कदम चलना सिर्फ एक अच्छी आदत है या एक्सरसाइज? क्या इससे वजन कम हो सकता है?

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए क्या रोजाना 10 हजार कदम चलना काफी है और ऐसा करके आप कितना वजन कम कर सकते हैं, आदि के बारे में हम इस लेख में कुछ फैक्ट्स व रिसर्चों के आधार पर जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 3, 2026 4:49 PM IST

आप दुनिया के किसी भी हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाओगे और उनसे वजन कम करने के टिप्स पूछोगे, तो एक टिप उनमें कॉमन होगी, जो है पैदल चलना। हर हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को पैदल चलने की सलाह जरूर देते हैं और इनमें सबसे कॉमन है 10,000 कदम चलने की सलाह। लेकिन क्या वजन कम करने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना काफी है, क्या उससे सच में वजन कम हो जाता है? इस लेख में हम इस टॉपिक पर कुछ फैक्ट्स के आधार पर बात करेंगे। अगर आप या आपकी फैमिली में कोई व्यक्ति अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहा है और रोजाना दिन में 10 हजार कदम चलने का टारगेट पूरा करता है, तो इस आर्टिकल में हम कई ऐसे फैक्ट्स पर बात करेंगे जिनसे आपको फायदा मिल सकता है।

क्या 10 हजार कदम चलने से वजन कम होता है?

इस पर एक नहीं बल्कि कई रिसर्च हो चुकी हैं, जिनके आधार पर हम बात करने वाले हैं Pubmed द्वारा पब्लिश की गई रिसर्च के अनुसार सिर्फ 10 हजार कदम चलने से वजन कम नहीं होगा या फिर बहुत ही कम वजन कम होगा और उसके साथ-साथ डाइट प्लान फॉलो करना भी जरूरी है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप लगता है सिर्फ 10 हजार कदम चलकर आपका वजन कम हो जाएगा और आपको डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, तो आप गलत हैं। बल्कि आपको रोजाना 10 हजार कदम चलने के साथ-साथ डाइट भी फॉलो करनी पड़ेगी।

इसी स्टडी में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने 10 हजार कदम सामान्य गति से चलते हुए पूरे किए हैं, उनका वजन कम हुआ है लेकिन बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। जबकि जिन लोगों ने ब्रिस्क वॉकिंग यानी तेज गति से चलते हुए अपने कदम पूरी किए हैं, उनका वजन सामान्य गति से चलने वालों की तुलना में ज्यादा कम हुआ है।

लेकिन निरंतरता होनी बेहद जरूरी

अगर कोई भी व्यक्ति सिर्फ दिन में सिर्फ 10 हजार कदम चलकर ही अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हो सकता है कि शायद वे अपने शरीर का ज्यादा वजन कम न कर पाएं। हालांकि, Saga Journals में पब्लिश की गई एक रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि रोजाना 10 हजार वजन कम करने से सिर्फ तब ही कम हो पाएगा जब आप कई महीनों तक निरंतरता बनाए रखेंगे यानी बिना छुट्टी लिए यह काम करते रहेंगे। अगर कोई व्यक्ति रोजाना 10 हजार कदम चलने में भी निरंतर नहीं है, तो उसके शरीर का वजन कम तो होगा लेकिन बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

डाइट का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण

शरीर का वजन बढ़ने का दोषी सिर्फ सिडेंटरी लाइफस्टाइल ही नहीं बल्कि हमारे द्वारा ली जाने वाली डाइट भी होती है। इसलिए अगर आपका भी यही सवाल है कि “क्या रोजाना 10 हजार कदम चलने से शरीर का वजन कम हो जाएगा?” तो आपको बता दें कि आपका ये सवाल अधूरा है। क्योंकि वजन कम करने के लिए आपको लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट का भी ध्यान देना होगा। इन दोनों को बैलेंस में लेकर चलेंगे तभी शरीर का वजन कम होगा। इसलिए अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें और उसके लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा -

  • डाइट में पर्याप्त प्रोटीन होना चाहिए
  • पर्याप्त मात्रा में फल व सब्जियां खाएं
  • रोजाना पर्याप्त पानी पिएं
  • बाहर का खाना खाने की बजाय घर पर बना खाना खाएं
  • प्रोसेस्ड फूड्स, ड्रिंक व तला-भुना खाना न खाएं

इसके अलावा अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या भी है, तो ऐसे में डॉक्टर व डाइटीशियन से संपर्क करके ही अपनी डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। हेल्थ एक्सर्ट्स आपके स्वास्थ्य की अच्छे से जांच करेंगे और आपके शरीर की न्यूट्रिशन जरूरतों को देखते हुए आपके लिए सही डाइट प्लान तैयार करेंगे जो आपके वजन को कम करने में मदद करेगा।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल उन टिप्स के बारे में जानकारी देना है, जो शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।