Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fat Loss Tips in Hindi: पसीना आना बेहद आम है, खासकर गर्मियों में तो हर व्यक्ति को पसीना आता ही है। इसके अलावा, वर्कआउट करते समय या हैवी जिम करते समय भी खूब पसीना बहता है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि जिन लोगों का पसीना ज्यादा निकल रहा है, उनका फैट ज्यादा बर्न होता है। यानी उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा पसीना, उतना ज्यादा फैट बर्न। लोग जिम में भीगे कपड़ों को वजन घटने का संकेत मान लेते हैं। लेकिन, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉ. प्रभात रंजन सिन्हा (Dr Prabhat Ranjan Sinha, Senior Consultant- Internal Medicine, Aakash Healthcare) बताते हैं कि पसीना आने और फैट बर्न का अभी तक कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि, अगर आप वर्कआट कर रहे हैं और प्रॉपर डाइट ले रहे हैं, तो इससे आपका वजन कम हो सकता है। अगर आपको वर्कआउट के दौरान ज्यादा पसीना आता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इससे फैट भी ज्यादा बर्न होगा।
अगर आप मोटापे के शिकार है, फैट बहुत ज्यादा है और आपको ये संकेत दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका शरीर फैट कम कर रहा है।
डॉ. प्रभात रंजन बताते हैं कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है कि ज्यादा पसीना आने से फैट बर्न में मदद मिलती है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आता है तो कुछ लोगों को कम। अगर आपको कम पसीना आ रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि फैट बर्न नहीं हो रहा है। ज्यादा या कम पसीने का फैट बर्न से कोई ताल्लुक नहीं है। ठंडे मौसम या एयर-कंडीशंड वाली जगह पर भी फैट बर्न हो सकता है, जबकि इस दौरान पसीना नहीं आ रहा होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।