क्या एक्सरसाइज करने से कब्ज की समस्या होती है ?

कई बार एक्सरसाइज की वजह से कब्ज की परेशानी होने लगती है. कुछ वर्कआउट ऐसे होते हैं जिनसे कब्ज की समस्या हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आपको इन उपायों के बारे में जरूर जानना चाहिए.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 9, 2020 9:17 PM IST

हेल्थ टिप्स में आप हमेशा पढ़ते हैं कि एक्सरसाइज करने के कई लाभ हैं. रोजाना व्यायाम करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. वेट लॉस के साथ-साथ हड्डियों की मजबूती और स्वस्थ्य शरीर के लिए डेली वर्कआउट जरूरी है. लेकिन कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि कई बार एक्सरसाइज करने के बाद कब्ज की परेशानी होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको कुछ एक्सरसाइज और हेल्थ टिप्स के बारे में जानना चाहिए.

कई बार ऐसा होता है कि आप उन एक्सरसाइज को कर रहे होते हैं, जिनसे आपको कब्ज की परेशानी होती है. कुछ वर्कआउट ऐसे हैं जो कब्ज की परेशानी कुछ लोगों को दे सकते हैं. हम यहां पर उन व्यायाम के बारे में बात कर रहे हैं, जो कब्ज की समस्या के लिए जाने जाते हैं. फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा ही एक वर्कआउट HIIT है. HIIT को हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग के नाम से जाना जाता है. हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग बहुत तेज गति से किया जाने वाला वर्कआउट है.

हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) और कब्ज

हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक ऐसा वर्कआउट है जो कहीं भी कभी भी किया जा सकता है. इसके लिए किसी तरह के जिम या वर्कआउट स्टेशन की जरूरत नहीं होती है. बहुत कम समय में बेहतर परिणाम के लिए भी हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक्सरसाइज की जाती है. तेजी से वजन कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज की जाती है.

कुछ फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह एक तेज गति से की जाने वाली कसरत है. तेज गति के कारण पेट के आस-पास झटके लगते हैं. इन झटकों के कारण पाचन तंत्र पर कई बार बूरा असर पड़ता है.

कुछ लोगों के शरीर की मांसपेशियां कमजोर होती है. यह एक्सरसाइज शरीर से बहुत ताकत लेती है, जिसका मांसपेशियों पर बूरा असर होता है. यह पाचन तंत्र के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है.

जो लोगो पहले से कमजोर पाचन तंत्र से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज ज्यादा परेशानी का कारण बन सकती है. अगर आप लंबे समय से यह वर्कआउट कर रहे हैं, और आपको कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो यह एक्सरसाइज कर सकते हैं. अगर आपको कब्ज की परेशानी हो रही है तो इसमें कुछ बदलाव या न करने की सलाह फिटनेस एक्सपर्ट्स देते हैं.

कब्ज से बचने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें

अगर आपको किसी तेज गति वाली एक्सरसाइज के बाद कब्ज की समस्या होती है, तो आपको इसे बंद कर देना चाहिए. क्योंकि पेट अंदर और बाहर मांसपेशियों को आराम की जरूरत है. इसके बाद आप पाइलेट्स, योगा और रनिंग की एक्सरसाइज के जरिए अपनी मांसपेशियों को धीरे-धीरे मजबूत करने का काम कर सकते हैं. कोई भी कसरत खाने के तुरंत बाद न करें. अगर आप एक्सरसाइज के दौरान पानी पीते हैं तो बहुत ज्यादा मात्रा में न पीएं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source