Doctor's Day 2020 : 1 जुलाई को भारत में 'डॉक्टर्स डे' सेलिब्रेट किया जाता है। भारत के मशहूर चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) को श्रद्धांजलि देने के लिए 'डॉक्टर्स डे 2020' (Doctor's Day 2020) मनाया जाता है। हमारे समाज में डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। गंभीर परिस्थियों में डॉक्टर्स लोगों की जान बचाकर उनके भगवान बन जाते हैं। कुछ ऐसे ही डॉक्टर्स हमारे आसपास मौजूद हैं जो ना सिर्फ लोगों का मुफ्त में इलाज करते हैं उनकी जान बचाने के लिए समर्पित होकर उनकी सेवा करते हैं बल्कि समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने