... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 10, 2020 5:31 PM IST
40 पार त्यौहार सीजन आते ही फॉलो कर दें डॉक्टर के बताएं ये खास टिप्स, कोरोना संक्रमण छू नहीं पाएगा
बुजुर्ग हमारे स्वस्थ समाज के आधार होते हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं पर विशेष ध्यान देना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। बढ़ती उम्र के साथ आने वाली परेशानियां, बीमारियां, घटती इम्यूनिटी आदि की समस्या आम है, ऐसे में बेशक उनका अतिरिक्त ख्याल रखे जाने की ज़रूरत होती है। अभी के कोरोना संक्रमण के दौर की यदि बात करें तो वे लोग जिन्हें इस संक्रमण से सबसे अधिक नुकसान का जोखिम हो सकता है उनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं।
कुछ दिन पहले मंत्रालय ने भी यही बात कही थी कि देश में कोविड से मृत्यु के तकरीबन 60 फीसदी आंकड़े 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के हैं। यह निश्चित तौर पर एक चिंता का विषय है। वक्त की जरूरत को देखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, लगातार हैंड सैनीटाइज करना, अधिक से अधिक घरों में रहने की कोशिश आदि मानों व्यवहार में शामिल हो चुके हैं। सभी की जीवनशैली में बहुत बड़े बदलाव आ चुके हैं, युवाओं को भी अतिरिक्त धैर्य की ज़रूरत पड़ रही है, ऐसे में बुजुर्गों का ख्याल कैसे रखा जाए जिससे उनका अच्छा स्वास्थ्य भी सुनिश्चित हो सके और संक्रमण से बचाव हो बता रहीं हैं डॉक्टर मनीषा अरोड़ा, सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीटयूट :-
मल्टीप्ल को-मोर्बिडिटीज :-
यानी एक साथ बहुत सी शारीरिक समस्याओं या बीमारियों का होना। और यह स्थिति बुजुर्गों में आम होती है। ऐसे में कई तरह की दवाइयां खाना, इम्यूनिटी का गिरना, कमजोरी आदि जैसी समस्याओं का सामना हमारे बुजुर्गों को करना पड़ता है। और यदि अभी के दौर को देखें तो दवाइयों का सही समय पर मिलना, इम्यूनिटी का विशेष ध्यान रखना और साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव आदि की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। यदि घर के बुज़ुर्ग ऐसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो :-
दवाइयों आदि का स्टॉक पूरा रखें। समय पर दवाइयों को लाकर रखें, किसी डोज का नुक्सान न हो।
यदि बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो बीपी चेक करने की मशीन, शुगर की समस्या है तो शुगर मापने की मशीन के अलावा किसी भी बीमारी से संबंधित मापने वाले अच्छी क्वालिटी के गैजेट जैसे ऑक्सिमीटर, थर्मामीटर आदि रखें। कोई भी असामन्य बदलाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
संबंधित डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्टेशन आदि लेते रहें, ताकि क्लिनिक या अस्पताल जाने की संभावना कम रहे। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर संक्रमण से बचाव की सभी साधानियों के साथ अस्पताल ज़रूर जाएं।
खान पान पर विशेष ध्यान :- खाने में बैलेंस्ड डाइट दें। हरी सब्जियां, फल आदि समेत सम्पूर्ण आहार और इम्युनिटी पर विशेष ध्यान दें। इस विषय में सबंधित डॉक्टर से अवश्य सलाह लें और खान पान का चार्ट तैयार करें।
मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान :- कोविड संक्रमण के इस दौर में हर दिन बढ़ते केसेस के आंकड़ों को देखना, संक्रमण का डर, घरों में अधिक रहना आदि के कारण नकारात्मक माहौल बेशक बन गया है। ऐसे में घर के बुजुर्गों का निम्न प्रकार से मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
अधिक से अधिक बातचीत करें, उनके संपर्क में रहें। घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखें।
घर में यदि बच्चे हों तो उनके और बुजुर्गों के साथ हर दिन इंडोर गेम्स आदि समेत मनोरंजक एक्टिविटीज करवाएं।
नियमित व्यायाम करें:- घरों में अधिक से अधिक रहने के कारण शरीर निष्क्रिय न हो जाए इसका ध्यान रखें। योग में ऐसी बहुत से हलके फुल्के व्यायाम हैं जिनसे रोगों का जोखिम कम किया जा सकता है और बुजर्गों को एक्टिव रखा जा सकता है। इसके लिए संबंधित डॉक्टर से सलाह लेकर एक्सरसाइज, सैर आदि में बुजुर्गों का मन लगाएं।
ध्यान रखें कोविड का संक्रमण बुजुर्गों के लिए विशेषकर घातक है, उनका बचाव सुनिश्चित करें। कुल मिलाकर संक्रमण से बचाव के साथ साथ बुजुर्गों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का भी ध्यान दें।