चांदी के वर्क में मिलावट है कि नहीं कैसे चेक करेंगे?

चांदी के वर्क के मिठाई में मिलावट है कि नहीं जानने के लिए ये चार तरह के टेस्ट करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 17, 2017 5:40 PM IST

खाने में मिलावट का होना आम है। विशेष रूप से त्योहार के समय खाने में और मिठाईयों में मिलावट का होना तो जैसे लाज़मी होता है। और इस कारण त्योहार के समय लोग दस्त, उल्टी, फूड पॉयजनिंग के कारण सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। दिेवाली के समय तो चांदी के वर्कवाले मिठाईयों का तो जैसे मेला लग जाता है। देखने में अच्छे लगने के कारण लोग इसी मिठाई को ज्यादा खरीदते हैं। लेकिन सवाल ये हैं कि क्या ऐसी मिठाईयों में मिलावट नहीं होता? होता है तो कैसे जांच करेंगे? इस मामले में डॉ. सौरभ अरोड़ा, फाउन्डर ऑफ फूड सेफ्टी हेल्पलाइन.कॉम और एम.डी. ऑरिगा रिसर्च एंड डायरेक्टर एट अर्बो फार्मासिटुकल्स ने कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताया है जिसके मदद से आसानी से मिलावट है कि नहीं जांच सकते हैं।

टेस्ट 1- इस जांच के प्रक्रिया को तो आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए उंगली की मदद से मिठाई में लगा हुआ चांदी का वर्क निकालने की कोशिश कीजिये। अगर निकालते वक्त उंगली में वह सट जाता है तो इसका मतलब है कि उसमें अल्युमिनियम मिलाया हुआ है। अगर ऐसा नहीं होता है तो जान ले कि वह शुद्ध है।

टेस्ट 2- दूसरा जांच करने का तरिका भी आसान है। मिठाई के ऊपर से चांदी का वर्क थोड़ा-सा निकाल लें और उसको आग में जलायें। अगर जलने के बाद वह टुकड़ा सिकुड़कर गोल हो जाता है तो समझ लें कि वह शुद्ध है और अगर वह जलकर भूरा काला रंग का राख हो जाता है तो समझ में कि उसमें अल्युमिनियम है।

टेस्ट 3- अगर आपके पास डाइल्युट हाइड्रोक्लोरिक एसिड है तो आप इस टेस्ट को कर सकते हैं। चांदी के वर्क का एक टुकड़ा टेस्ट ट्युब में रखकर उसके ऊपर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बूंद बूंद करके डालें। अगर सफेद जैसा पदार्थ रह जाता है तो वह शुद्ध है और अगर तलछट में या कोई भी पदार्थ नहीं रहता है तो उसमें मिलावट है।

टेस्ट 4- अगर आपको मिलावट की जांच करनी है तो मिठाई में से चांदी का वर्क निकालकर हथेलियों के बीच में रखकर रगड़े अगर वह गायब हो जाता है तो वह बिल्कुल शुद्ध है। अगर वह गोल टुकड़े में बदल जाता है तो उसमें मिलावट है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source