पेट की चर्बी घटाने के लिए करें चक्की चलाने वाला ये आसन
पेट की चर्बी घटाने के लिए करें चक्की चलाने वाला ये आसन
योग तन और मन को दुरुस्त करने का सबसे बढि़या तरीका है। योग में कुछ ऐसी विधियों को भी शामिल किया गया है, जिसे पारंपरिक तौर पर काम करने में इस्तेमाल किया जाता था। ऐसा ही एक आसना है चक्की चलनासन।
Written By:
Yogita Yadav
| Published : September 26, 2019 6:22 PM IST
पेट पर जमी चर्बी किसी के लिए भी टफ चैलेंज हो सकता है। खासतौर से महिलाओं में डिलीवरी के बाद पेट पर जमी चर्बी किसी चुनौती से कम नहीं होती। अगर आप भी बैली फैट यानी पेट पर जमी इस सख्त चर्बी से परेशान हैं (Yogasana to reduce belly fat) तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा साधारण आसन जिससे आपको बैली फैट घटाने में काफी मदद मिलेगी। यह है चक्की चलनासन।
चक्की चलनासन
इस आसन की उत्पत्ति पुराने जमाने में हाथ से चलाई जाने वाली चक्की से हुई है। इसलिए इसका नाम भी चक्की चलनासन है। यानी यह आसन उस तरह किया जाता है, जिस तरह हाथ से आटा पीसने वाली चक्की चलाई जाती है। इसलिए इसे करना न मुश्किल है और न ही ज्यादा टैक्नीकल। बस आपको उसी तरह करना है जैसे कभी आपने अपनी दादी या नानी को चक्की चलाते देखा होगा।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.