थायराइड में सूजन बढ़ने पर रोजाना करें इन 4 योगासन का अभ्यास, मोटापा और सुन्नपन से मिलेगी छुट्टी

Best Yoga for Thyroid Gland : थायराइड के स्तर को कम करने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। यह काफी हद तक आपके स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं थायराइड में होने वाली सूजन को कम करने के लिए कौन से योग का अभ्यास करें?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 12, 2024 1:33 PM IST

Best Yoga for Thyroid Gland : थायराइड की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा आम हो चुकी है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिससे भारत की आधे से भी अधिक महिलाएं प्रभावित हैं। थायराइड हो जाने पर इसे जड़ से खत्म कर पाना मुश्किल है, लेकिन इसे खानपान और सही लाइफस्टाइल की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। मुख्य रूप से थायराइड कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आसान से योग की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे थायराइड की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं थायराइड कंट्रोल करने के लिए कौन-कौन से योगासन फायदेमंद साबित हो सकते हैं?

भ्रस्त्रिका का रोजाना करें अभ्यास

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से भ्रस्त्रिका का अभ्यास कर सकते हैं। इसे आप नियमित रूप से तीन तरीके से कर सकते हैं। पहले तरीके में आपको 5 संकेड के लिए सांस लेना और फिर छोड़ना है। दूसरे में आपको ढाई सेकंड के लिए सांस लेने और फिर छोड़ना है। वहीं, तीसरे में आपको तेजी से सांस लेना और छोड़ना है। इसे नियमित रूप से 5 से 10 मिनट करने से आपका थायराइड कंट्रोल हो सकता है।

कपालभाति है काफी फायदेमंद

थायराइड का अभ्यास करने से कपालभाति का अभ्यास किया जा सकता है। यह कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होता है। वहीं, शारीरिक विषाक्तता को कम कर सकता है। नियमित रूप से कपालभाति का अभ्यास करने से आपका थायराइल लेवल कम हो सकता है। साथ ही यह पेट की चर्बी और सूजन को कम करता है।

उज्जायी योग से थायराइड करें कंट्रोल

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए उज्जायी योग का सहारा लिया जा सकता है। इस योग में आपको गले के अंदर सांस को भरकर ओम  ‘ऊं’ का उच्चारण करना होता है। अगर आप रोजाना 10 से 11 बार इस क्रिया का अभ्यास करते हैं, तो इससे काफी हद तक लाभ मिलेगा।

अनुलोम-विलोम है काफी आसान

थायराइड की वजह से शरीर में होने वाली सूजन और सुन्नपन को कम करने के लिए अनुलोम-विलोम का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसान को आप नियमित रूप से 10 से 15 बार करते हैं, तो यह आपके थायराइड के लेवल को कम कर सकता है। साथ ही शरीर की विषाक्तता को घटाने में मददगार होता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।