सुबह उठते ही करें ये काम, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

Healthy Morning Routine : सुबह उठने की आदत आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इस लेख में हम आपको स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 13, 2024 1:17 PM IST

Healthy Morning Routine: अधिकतर बीमारियां खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती हैं। जिसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हॉर्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। अपने खानपान में परिवर्तन और सुबह जल्दी उठकर अपने आप को हेल्दी बना सकते हैं। आप सुबह जल्दी उठकर डिटॉक्स ड्रिंक, गुनगुना पानी पीकर शुद्ध वातावरण में वॉकिंग, रनिंग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। नियमित रूप से सुबह उठने की आदको को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठते ही क्या करना चाहिए

दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए करें एक्सरसाइज, योगा - Exercise, Yoga To Remain Energetic Throughout The Day

दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आप वॉकिंग, रनिंग, स्ट्रेचिंग या योगा कर सकते हैं। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये सब काम हम देर में भी उठकर कर सकते हैं, लेकिन देर से उठने पर शुद्ध और साफ वातावरण नहीं मिलता है और रात का खाना अधिक समय तक पेट में रहता है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

मेडिटेशन - Meditation

भागदौड़ भरी लाइफ में दिमांग को भी आराम देना बेहद आवश्यक है। इसके लिए सुबह का शांत वातावरण अनुकूल होता है। इस समय आप अपने छत पर या आसपास किसी पार्क में मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे तनाव कम होने में मदद मिल सकती है।

बॉडा डिटॉक्स करने के लिए खाली पेट पानी पीएं - Drink Water On An Empty Stomach To Detox Your Body

सुबह उठते ही बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए खाली पेट दो से तीन गिलास पानी पीएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होने के साथ ही शरीर हाइड्रेट होता है, स्किन पर ग्लो आता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

Also Read : डायबिटीज के रोगी फॉलो करें ये सीक्रेट लाइफस्टाइल

सुबह की धूप बेहद फायदेमंद - Morning Sunlight Is Very Beneficial

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बेहद आवश्यक है। इसके लिए सुबह की धूप बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस लिए रोज सुबह उठकर करीब 15 मिनट तक जरूर धूप में बैठें। इससे हड्डियों के मजबूत होने के साथ ही आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर रहता है।

हेल्दी नाश्ता - Healthy Breakfast

दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ता जरूरी है। नाश्ते का सही समय सबह 8 बजे से 9 बजे के बीच में माना जाता है। नाश्ते में आप नट्स, फल, ओट्स और अंडे जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source