बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ के लिए सुबह करें ये 4 काम

सुबह उठने के बाद कुछ आदतों को आप अपने जीवनशैली में अपनाकर बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 5, 2018 7:14 PM IST

सुबह की कुछ गतिविधियां इंसान के हेल्थ को न केवल फिट रखती हैं बल्कि कई रोगों के खतरे को भी कम करने में सहायक होती हैं। बेहतर हेल्थ काफी कुछ पेट से जुड़ा होता है। अगर इंसान का पेट सही से काम करता रहे तो इंसान हमेशा स्वस्थ रहता है।

पेट के पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के लिए सुबह की कुछ आदतें फायदेमंद होती हैं। जीवनशैली में आजकल इतना भागदौड़ है कि इंसान अपने हेल्द के लिए समय नहीं दे पाता है। दिन में समय न होने पर आपको सुबह के समय को अपने हेल्थ के लिए आरक्षित रखना चाहिए।

सुबह उठने के बाद कुछ आदतों को आप अपने जीवनशैली में अपनाकर बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ बना सकते हैं। आइए जानते हैं सुबह की वो कौन चार आदतें हैं जो आपके बेहतर पाचन और हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी हैं।

पानी

water-in-morning

सुबह उठकर सबसे पहला काम इंसान को एक गिलास से लेकर 2 गिलास पानी पीने की आदत को अपनाना चाहिए। सुबह जब आप उठते हैं तो अपके शरीर को पानी की आवश्यकता होती है क्योकि रात भर में आपके शरीर के पानी का पाचन हो चुका होता है। पानी पीने से आपके शरीर को हाइड्रेट होने में कोई समस्या नहीं होती है। सुबह पानी पीने से आपके ब्रेन के तंत्र सक्रिय हो जाते हैं और बेहतर पाचन मिलता है। सुबह पानी पीने की आदत में आप पानी में नींबू डालकर भी पी सकते हैं।

योग और ध्यान 

Yoga and meditation

इंसान जब सुबह सोकर उठता है तो शरीर में स्थिरता का भाव रहता है। शरीर को सक्रिय करने के लिए शरीर को स्ट्रेच करने की जरूरत होती है। अगर आप पार्क या मैदान में रोजाना वर्कआउट जैसी गतिविधियां नहीं करते हैं तो आपको डेली लाइफ में योग और ध्यान को अपनाना चाहिए। आप ज्यादा योग नहीं कर सकते तो कुछ सरल योग को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ध्यान से आपके दिमाग की नसों कि सक्रियता बढ़ती है और दिनभर तनाव जैसी समस्या से दूर रहते हैं।

पेट की मसाज 

Stomach-massage

सुबह के समय हमें अपने व्यायाम में पेट के मसाज को भी शामिल करना चाहिए। पेट को हल्के हाथों के साथ मसाज करना चाहिए इससे इंसान का पाचन बेहतर होता है और पसलियों के आसपास के तंत्र मजबूत होता है।

नाश्ता 

Breakfast-for-health

सुबह के समय लोग उठकर जल्दी में काम के लिए निकलने के लिए तैयार हो जाते हैं और नाश्ता छोड़ने की आदत पाल लेते हैं। इस आदत को जल्द से जल्द बदलना चाहिए इसके कारण मोटापा जैसी परेशानियों से आप परेशान हो सकते हैं। मोटापा की वजह से आपको कई अन्य रोग होने कि संभावना बढ़ जाती है। सुबह का नाश्ता संतुलित और पर्याप्त पोषण से युक्त होना चाहिए। नाश्ते में पर्याप्त फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होनी चाहिए।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source