Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह उठते ही करें ये 6 काम, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Best Morning Routine : ऊर्जा और खुशी से भरपूर दिन की शुरुआत करने के लिए इस लेख में बताए गए 6 बतों को फॉलो करके आप एक एनिर्जेटिक और अच्छे दिन की शुरुआत कर सकते हैंं।

सुबह उठते ही करें ये 6 काम, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Written by anant shukla |Updated : September 25, 2024 1:45 PM IST

Best Morning Routine : सुबह की शुरुआत आप कैसे करते हैं, इसका प्रभाव दिनभर के कामों पर पड़ता है। इस लिए जरूरी है कि दिन की शुरूआत ऊर्जा और खुशी के साथ करें। उदाहरण ते लिए अगर आप को सुबह कहीं निकलना है तो आप सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं और शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण का आनंद ले सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत देर से उठने पर आप हड़बड़ी में रहते हैं, जिसका खामियाजा पूरे दिन भुगतना पड़ता है। अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि सुबह उठकर क्या करें? आज का हमारा लेख इसी टॉपिक पर आधारित है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि दिनभर खुश और एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह उठकर क्या करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं-

सुबह उठते ही क्या करें - What To Do When Wake Up In The Morning

सुबह उठते ही आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए आइए विस्तार से जानते हैं-

योग और एक्सरसाइज

रात में 8-9 घंटे सोने के बाद सुबह दिमाग फ्रेश रहता है, लेकिन कुछ ही देर में काम के अधिक प्रेशर के चलते स्ट्रेस की समस्या होने लगती है। दिनभर काम करने के बाद भी एनर्जेटिक बने रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस लिए आप अपने दिन की शुरुआत योग से करें। इसके साथ ही आप जिम भी जा सकते हैं।

Also Read

More News

Alsho Read - Weight Loss Morning Habits | वजन कम करने के लिए सुबह क्या करें ...

खूब पानी पीएं

सुबह उठते ही पेट भरके पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा इस लिए क्योंकि रात और सुबह के बीच में 7 से 8 घंटे का गैप होता है, इस दौरान हम पानी नहीं पीते हैं, जिसकी वजह से जब हम सोकर उठते हैं तो होंठ सुखा हुआ महसूस होता है। इस लिए सुबह पानी पीने से होंठों पर ताजगी के तरावट के साथ ही शरीर से टॉक्सीन को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

ऐसे कामों से रहें दूर

सुबह शरीर को थकाने वाले कामों से दूर रहना चाहिए। अगर आप सुबह ऐसे काम करते हैं, तो पूरे दिन थकान बनी रहती है। इसके लिए उन कार्यों को करने के लिए एक तय समय निर्धारित करें और धीरे-धीरे खत्म करें। क्योंकि एकसाथ करने से थकान के साथ-साथ तनाव भी हो सकती है। इस लिए जरूरी है कि सुबह-सुबह ऐसे कामों से दूर ही रहा जाए।

दिनभर के कार्यों की योजना बनाएं

सुबह आप दिनभर के कार्यों की सूची तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि अपने कार्यों को लेकर माइंडसेट रहता है और स्ट्रेस की समस्या भी नहीं होती है। आप अपने किसी काम को भी नहीं भूलेंगे।

सुबह की धूप बेहद फायदेमंद

सुबह की धूप को विटामिन डी का आच्छा स्रोत माना जाता है। क्योंकि ये त्वचा को रूखा नहीं बनाता है। ऐसे में सुबह योग और व्यायाम करने के बाद धूप सेंक सकते हैं। ध्यान रहे कि सुबह की धूप लेते समय शरीर पर कम से कम कपड़े होने चाहिए। जिससे शरीर को अधिक से अधिक विटामिन डी मिल सके। विटामिन डी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, ऐसे में आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों के लिए ओस वाली घस पर चल सकते हैं

दिनभर कंप्यूटर, लौपटाप और मोबाइल में काम करने से आंखों में दर्द हो सकता है। ऐसे में सुबह उठकर ओस से भरी घास पर चल सकते हैं, जो न सिर्फ तनाव कम करता है, बल्कि आंखों को कई समस्याओं से बचाता है। बिना चप्पल के ओस युक्त घास पर चलने से आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

About the Author

... Read More