Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर घर के कामकाज करने के लिए महिलाएं काम वाली बाई रखती हैं। यदि आप घर पर ही रहती हैं, तो कोशिश करें घर के कुछ काम खुद से करने के। इससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकती हैं। घर के काम करना कोई मुश्किल बात नहीं है। यदि आप मोटापा कम करने के लिए सिर्फ सूप या सलाद पर रहती हैं, तो यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। इन तरीकों से फायदे की जगह नुकसान और शारीरिक कमजोरी महसूस होने लगती है। वजन कम करने के लिए आहार में कैलोरी कम करना जरूरी है। कैलोरी एक्सरसाइज करके भी कम किया जा सकता है। यदि आपके पास एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं है, तो आप घर के इन 5 काम करके अपना वजन आसानी से घटा सकती हैं। वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स
घर के काम जो वजन करेंगे कम
- पोंछा लगाते समय 30 मिनट में 145 कैलोरी खर्च होती है। यह ट्रेडमिल पर 15 मिनट दौड़ने के बराबर होता है।
- मशीन की बजाय थोड़े बहुत कपड़े खुद से साफ करें। इससे 60 मिनट में 85 कैलोरी बर्न होती है। यह 100 सिटअप करने के बराबर है।
- खाना बनाते समय 60 मिनट में 150 कैलोरी खर्च होती है जो 15 मिनट एरोबिक्स करने के बराबर है।
- डस्टिंग करते समय 30 मिनट में 180 कैलोरी खर्च होती है जो 15 मिनट तक साइकिल चलाने के बराबर है।
- बिस्तर लगाते समय 15 मिनट में 66 कैलोरी बर्न होती है जो डेढ़ कि.मी. पैदल चलने के बराबर है।
[caption id="attachment_616039" align="alignnone" width="655"]
घर के काम करने से बहुत हद तक वजन कम किया जा सकता है। © Shutterstock[/caption]
फूड कैलोरी काउंट
घर के कामों से वजन घटाने के साथ-साथ आपको डायट का भी ध्यान रखना होगा। डायटिंग करते समय कुछ भी खाने से पहले आपको उसमें मौजूद कैलोरी की जानकारी होना बेहद जरूरी है वरना आपकी सारी मेहनत बेकार जा सकती है। डायट और एक्सरसाइज के सही कॉम्बिनेशन से ही आप वजन कम कर सकती हैं।
इन चीजों से होगी कैलोरी कम
- डायटिंग के हिसाब से यदि नॉन वेज फूड का कैलोरी काउंट जानना चाहती हैं, तो आपको बता दें कि एक अंडे में 80 कैलोरी होती है और 60 ग्राम मटन, मछली और चिकन में लभगग 70 कैलोरी होती है।
- साउथ इंडियन डिशेज में तीन-चौथाई डोसा, डेढ़ इडली, 50 ग्राम पोहा, 60 ग्राम उपमा इन सभी में लगभग 100 कैलोरी होती है।
- डेयरी प्रॉडक्ट्स में 750 ग्राम छाछ में 100 कैलोरी होती है। इसी तरह 30 ग्राम चीज, 180 मि.ली. गाय के दूध, 260 मि.ली. स्किम्ड मिल्क और 160 ग्राम दही में 100 कैलोरी होती है।
- 100 ग्राम उबले चावल में 100 कैलोरी होती है। 44 ग्राम फुलके और 40 ग्राम या 2 स्लाइस ब्रेड में 100 कैलोरी होती है।
- इसी तरह 140 ग्राम दही की कढ़ी, 100 ग्राम राजमा और 120 ग्राम सांभर में 100 कैलोरी होती है।
- एक कप पालक में 40 कैलोरी और एक कप ब्रोकली में 55 कैलोरी।