
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 9, 2024 6:02 PM IST
Exercise To Reduce Waist Fat: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। मोटापा बढ़ने के कारण पेट और कमर के आसपास फैट जमा हो जाता है, जिससे शरीर बेडौल नजर आने लगता है। इसके कारण बॉडी का पूरा लुक खराब हो जाता है और कई लोग अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। शरीर में जमा फैट को कम करने के लिए सही डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। अगर आप भी कमर की चर्बी से परेशान हैं, तो रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से कमर की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
अब कोहनी को मोड़ें और बाजू के अगले हिस्से पर शरीर का वजन डालें।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।
इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं।
अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को फर्श पर रखें। एक तकिया या कुशन को दोनों हाथों से पकड़ें।
अपनी पीठ को थोड़ा पीछे की ओर झुकाएं।
अब कुशन को एक ओर से दूसरी ओर घुमाएं, जिससे आपकी पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़े।
इसके 12-15 के 3 सेट दोहराएं।
इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।
आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।
इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर स्क्वाट की स्थिति में जाएं।
अपने हाथों को जमीन पर रखें और पैरों को पीछे की ओर धकेलते हुए प्लैंक स्थिति में आएं।
फिर तुरंत वापस स्क्वाट में आएं और ऊपर की ओर कूदें।
इसे 10-15 बार करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।