बिना जिम जाए घटाना चाहते हैं वजन तो घर पर करें ये 5 सिंपल एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा रिजल्ट

Weight Loss Exercise: अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके आसानी से वजन घटा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 5, 2025 5:58 PM IST

Weight Loss Exercise At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा न केवल देखने में बेकार लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। इसके लिए लोग डाइटिंग करते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के पास जिम जाने का टाइम नहीं होता है। अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल के कारण जिम नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके अपना वजन कम कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर पर ही करके आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

वजन घटाने के लिए करें स्क्वाट्स

इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।

इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसके 15 के 3 सेट करें।

वजन घटाने के लिए करें पुश-अप्स

इसे करने के लिए जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।

अब अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।

फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढकेलें।

इसके 15 के 3 सेट करें।

वजन घटाने के लिए करें प्लैंक

इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।

इस दौरान शरीर को सीधा रखें।

पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

वजन घटाने के लिए करें क्रंचेस

इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।

अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।

सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।

सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

वजन घटाने के लिए करें माउंटेन क्लाइंबर

इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।

इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।

आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source