सुबह की इस 5 एक्सरसाइज से खत्म हो जाएगी पेट की सारी चर्बी, मसल्स को मिलेगी मजबूती

आपने कितनी बार कहा है कि आपके पास कसरत करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है? लेकिन अगर आप वाकई अपनी पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज के लिए समय निकालने की आवश्यकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 19, 2020 7:09 PM IST

यदि आप भी चाहते हैं वजन कम करना तो आप को अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना ही पड़ेगा। परंतु आम तौर पर लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि कौन सी एक्सरसाइज उनके लिए एक दम सही रहेगी जो उन्हे अच्छे नतीजे दे पाए। तो आज हम लाएं हैं आप के लिए यह 5 एक्सरसाइज जिन को हर रोज करने से धीरे धीरे हो जाएगी आप के पेट की सारी चर्बी कम।

शायद आप सोच रहे होंगे कि पांच मिनट की कसरत के दौरान आप कितनी कैलोरी जला सकते हैं? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मेहनत करते हैं। आप एक अति तीव्र कसरत से प्रति मिनट 20 कैलोरी तक जला सकते हैं। लेकिन असली फायदा वर्कआउट पूरा होने के बाद होता है। पांच मिनट की एक तीव्र कसरत आपको पूरे दिन अधिक फैट बर्न करने में मदद कर सकती है।

दौड़ लगाना

आप को हैरानी हो रही होगी की भागने से आप के पेट का फैट कैसे कम हो सकता है। परंतु सच्चाई यह है कि आप को किसी भाग का फैट कम करने के लिए केवल उसी से सम्बन्धित एक्सरसाइज करने से आप का वहां का फैट कम नहीं होगा बल्कि आप को पूरी बॉडी का वर्कआउट करना होगा। तब जाकर आप के सारे शरीर का फैट एक साथ स्वयं ही कम होने लगेगा। अतः दौड़ना एक अच्छी एक्सरसाइज है।

साइकिलिंग करना

यदि आप आधा घंटा साइकिल चलाते हैं तो आप लगभग 500 कैलोरीज़ तक बर्न कर सकते हैं। यह एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज है जो आप आसानी से कर सकते हैं। इससे आप ज्यादा थकेंगे भी नहीं। अतः रोज सुबह व शाम आप साइकिलिंग करनी शुरू कर सकते हैं।

रिवर्स क्रंच

अपने पेट की मसल्स को मजबूत करने के लिए व अपने पेट से चर्बी कम करने के लिए रिवर्स क्रंच आप के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने के लिए आप को पहले सीधे लेटना होता है। इसके बाद अपने घुटनों को पीछे की ओर लाएं ताकि एक 90 डिग्री का एंगल बन सके और इसे 7-8 बार दोहराएं।

एलेप्टिकल ट्रेनर

हम में से कुछ लोगों के घुटने व मसल्स कुछ साल पहले मजबूत हुआ करते थे और अब जब हमने जॉगिंग व वॉकिंग छोड़ दी है तो हमारा शरीर अपनी वह लचक खोता जा रहा है। इसलिए आप इस एक्सरसाइज को जो कि एक लो इंपैक्ट कार्डियो एक्सरसाइज है को अपना सकते हैं। व अपनी मसल्स को मजबूत बना कर अपना बेली फैट भी कम कर सकते हैं।

बॉल क्रंच

यह एक्सरसाइज आप के पेट के फैट को कम करने के लिए बहुत ही बढ़िया है। इसे करने के लिए आप को पहले एक बॉल पर बैठना होता है। उसके बाद अपने हाथों को अपने सिर के पीछे लेकर जाएं व क्रंच करें। क्रंच करते समय ध्यान रखें कि बॉल स्थिर रहे व अपनी जगह से न हिले।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source