Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन घटाने के लिए घर में सिर्फ 30 मिनट कर लें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए ही हो जाएंगे पतले

Weight Loss Exercises At Home: वजन कम करने के लिए आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में -

वजन घटाने के लिए घर में सिर्फ 30 मिनट कर लें ये 5 एक्सरसाइज, बिना जिम जाए ही हो जाएंगे पतले
A shift in mindset, the power of minor improvements, and consistency. These elements are crucial in achieving any goal, especially regarding weight loss. The journey starts with a shift in mindset. Believe that the change will happen because you know the correct formula, the address, and the route to reach your destination.

Written by priya mishra |Updated : July 27, 2024 9:31 AM IST

Weight Loss Exercises At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। इसके लिए लोग डाइट प्लान फॉलो करते हैं और घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से जिम जा पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में, आप घर में ही कुछ एक्सरसाइज करके अपना वजन घटा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करके आप अपनी पूरी बॉडी के फैट को कम कर सकते हैं।

स्क्वाट्स (Squats)

इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।

Also Read

More News

इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसके 15 के 3 सेट करें।

पुश-अप्स (Push Ups)

इसे करने के लिए जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।

अब अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।

फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढकेलें।

इसके 15 के 3 सेट करें।

प्लैंक (Plank)

इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।

इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।

इस दौरान शरीर को सीधा रखें।

पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

क्रंचेस (Crunches)

इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।

अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।

सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।

सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climber)

इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।

इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।