Advertisement

कमजोर लिवर को ताकतवर कैसे बनाएं? जानिए लिवर के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज

Best Exercise For Liver : लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शेड्यूल में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। इस लेख में ऐसे 5 एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है, जिससे आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

Written By anant shukla
Updated : September 23, 2024 12:01 PM IST

Best Exercise For Liver : आपके शरीर में सबसे अधिक काम करने वाले अंगों में से एक लिवर भी है। यह खून को डिटॉक्स करने और पोषक तत्वों को मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ फूड भी आपके लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से एक्सरसाइज का लिवर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस लेख में हम ऐसी 5 आसन एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने वाले 5 एक्सरसाइज के बारे में-

स्वस्थ लिवर के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज - 5 Best Exercise for Liver

लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसलिए इसको स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप नीचे बताई गई 5 आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं-

Advertisement

रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोज नियमित रूप से एक्सरसाइज महत्वपूर्ण है। अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करके इस समस्या से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक शेड्यूल तैयार करें और उसे नियमित रूप से फॉलो करें। एक्सरसाइज के लिए आप जिम जा सकते हैं, साइकलिंग कर सकते हैं, डांस के शौकीन है तो डांस क्लास ज्वाइन कर सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ वॉकिंग कर सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ लिवर को भी स्वस्थ रख सकते हैं।

वॉकिंग

तेज गति से टहलना लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे मददगार साबित हो सकता है। इससे लीवर की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही 20 से 30 मिनट रोज पैदल चलने के बाद एक्सरसाइज करने की आदत डालें।

Advertisement

हाइकिंग

अगर आपको बाहर घूमना पसंद है तो हाइकिंग एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह लिवर, हार्ट और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हाइकिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर को डिटॉक्स करने में लीवर को मदद मिलता है। इसके साथ ही प्रकृति में रहने से तनाव की समस्या भी काम हो सकती है। अगर आप पहाड़ों पर नहीं जा सकते हैं, तो घर की सीढ़ियों पर भी चढ़-उतर सकते हैं। ये हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें।

पुश-अप्स और स्क्वैट्स

ऐसी एक्सरसाइज जिनमें अधिक ताकत लगती है, वो लिवर के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इसमें पुश-अप्स और स्क्वैट्स शामिल हैं। ये एक्सरसाइज संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों में सुधार के साथ-साथ शरीर में वसा और ग्लूकोज को संतुलित करती हैं। जिससे लिवर का काम आसान हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से पुश-अप्स और स्क्वैट्स का अभ्यास करें। शुरुआत 15-20 सेट से करें, इसके बाद धीरे-धीरे इन्हें बढ़ाएं।

पिलाटेस (Pilates)

पिलाटेस आसान, लेकिन प्रभावी एक्सरसाइज है, जो ताकत बढ़ाने के साथ-साथ ध्यान केंद्रित करने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। क्योंकि ब्लड को छानने का काम लिवर करता है, इसलिए अच्छा ब्लड सर्कुलेशन, लिवर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए सप्ताह में कम से कम दो से तीन दिन 15 से 20 मिनट के लिए पिलेट्स करें।

About the Author

... Read More