बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है योग, नियमित रूप से करें ये 4 आसन

सिर्फ आधे घंटे के योग से आप अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रख सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन (Yoga For Healthy Lifestyle) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लाइस्टाइल को स्वस्थ रख सकेंगे। इसके लिए आपको ज्यादा समय निकालने की जरूरत नहीं होगी। चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 12, 2020 12:28 PM IST

Yoga For Healthy Lifestyle: हर कोई एक स्वस्थ जीवनशैली चाहता है। लेकिन आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में ऐसा होना असंभव सा हो गया है। आधुनिक लाइफस्टाइल (Lifestyle) के चलते लोग अपने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हालांकि, अगर हम चाहें तो अपने पूरे दिन का आधा घंटा निकालकर शरीर को स्वस्थ (Yoga For Healthy Lifestyle:) रख सकते हैं।
सिर्फ आधे घंटे के योग से आप अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रख सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन (Yoga For Healthy Lifestyle) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने लाइस्टाइल को स्वस्थ रख सकेंगे। इसके लिए आपको ज्यादा समय निकालने की जरूरत नहीं होगी। चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में-

उत्तानासन

यह योगासन सीधे खड़े होकर किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़ें हो जाएं। खड़े होने के बाद सांस लेते हुए कमर को झुकाते हुए अपनी पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। थोड़ी देर तक इस मुद्रा में रहे, सांस रुकने के बाद आप सामान्य मुद्रा में आ जाएं। आसन को करते हुए इस बात का ध्यान दें कि आपके घुटने मुड़े ना।

सुखासन

इस आसन से शारिरीक और मानसिक तनाव दूर होता है। अगर आप अपने मन को शांत रखना चाहते हैं, तो रोजाना इस आसन का अभ्यास करें। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले चटाई पर पालथी मारकर बैठ जाएं। इसके बाद अपनी आंखों को बंद कर लें। फिर अपनी हथेलियों को अपने पैरों के घुटने पर रखें और फिर गहरी सांस ले। इस प्रक्रिया को बार-बार करने से आपके सांस लेने की प्रक्रियां नियंत्रण में रहेगी।

ताड़ासन

ताड़ासन करने से शारीरिक और मानसिक संतुलन विकसित होता है। इसके साथ-साथ अगर आप अपने बॉर्डी पोस्चर को सुधारना चाहते हैं, तो ये आसन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, ज्वाइंट्स के रोगियों के लिए ये आसन काफी अच्छा माना जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने पैरों को एस साथ रखें। फिर अपने हाथों कों एक साथ ऊपर उठाते हुए गहरी सांस लें। इस दौरान अपनी आंखें बंद रखें। कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ते हुए दोबारा अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।

श्वासन

स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए श्वासन बहुत ही फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे लेट जाएं। अब आप अपने पैरों और बाजुओं को सीधा रखें। अपने टांगों के बीच में थोड़ा गैप जरूर रखें। इस दौरान आप अपनी बॉडी को ढीला छोड़ दें और अपना पूरा ध्यान सांस लेने पर लगाएं। इस अवस्था में कम से कम 10 मिनट तक रहें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नॉर्मल अवस्था में आ लौट जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source