
Also Read
Exercise To Relieve Knee Pain: उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और घुटनों में दर्द होना एक आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी घुटनों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, गलत खानपान, एक्सरसाइज न करना और लंबे समय तक गलत पॉश्चर। कई बार घुटनों का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में, घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से घुटनों के दर्द से राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
इसे करने के लिए आप एक कुर्सी पर पर लटका कर बैठ जाएं।
अब अपने पैरों को सामने की और उठाएं और करीब 10 सेकंड तक सीधा रखें।
उसके बाद 20 सेकंड के लिए पैरों को नीचे रखें।
इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।
अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।
इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसके 15 के 3 सेट करें।
सबसे पहले एक मजबूत कुर्सी लें और अपने दोनों हाथों को कुर्सी के किनारे पर रखें।
अब अपने पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे लाएं।
कोहनी को 90 डिग्री पर मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर उठाएं।
इस प्रक्रिया को 12 से 15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए आप जमीन या बेड पर करवट लेकर लेट जाएं।
अब अपने बाएं पैर को उठाकर करीब 60 डिग्री तक ले जाएं।
फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं। ऐसा कम से कम 10 बार करें।
उसके बाद करवट बदलकर दूसरे पैर के साथ भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।