Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Exercise To Strengthen Core Muscles: कोर हमारे शरीर का सेंट्रल पार्ट होता है। इसमें पीठ, पेट और ग्लूट्स की मसल्स शामिल होती हैं। शरीर के बेहतर संतुलन के लिए कोर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। शरीर के पॉश्चर को सही रखने से लेकर किसी भी तरह की चोट के जोखिम से बचने के लिए कोर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, दिनभर के कई कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए भी आपको अपने कोर को मजबूत बनाना जरूरी है। कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कुछ एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।
धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए आप प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें।
आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।