भूलने की बीमारी दूर हो जाएगी अगर करेंगे ये 3 योग और प्राणायाम, दिमाग हो जाएगा तेज

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को मानसिक तनाव काफी ज्यादा घेर रहा है। इससे उनकी सोचने की क्षमता भी काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में कुछ आसान से योग आसन की मदद से सोचने की शक्ति में सुधार लाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 20, 2023 2:59 PM IST

बीजी लाइफस्टाइल और कामकाज के तनाव के चलते लोगों में मेमोरी लॉस एक आम समस्या बन चुकी है। जो कि किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि कई लोगों में कभी-कभी भूलने की बीमारी सामान्य रूप से जीवन का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन काफी लोगों में भूलने की यह समस्या एक गंभीर रूप भी ले सकती है। जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर भी पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं, तो इस समस्या में काफी हद तक सुधार लाया जा सकता है। तो चलिए जान लेते हैं कुछ ऐसे योग आसन के बारे में जो आपकी याददाश्त की क्षमता को बढ़ाने में आपकी अच्छी मदद कर सकते हैं। भूलने की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए ये योगासन उनकी याददाश्त को मजबूत करने में मदद करेंगे।

वृक्षासन - Tree Pose Yoga For Brain

वृक्षासन को ट्री पोज के रूप में भी जाना जाता है। इस योग आसन को नियमित रूप से करने से संतुलन, फोकस और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इस योगासन से न्यूरोमस्कुलर में भी सुधार होता है। इसे कैसे करना है चलिए जान लेते हैं।

  • इस योग आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
  • फिर अपना वजन एक पैर पर ले जाएं।
  • उसके बाद दूसरे पैर के तलवे को खड़े पैर की भीतरी जांघ पर रखें।
  • इस पोजिशन में स्थिर खड़े रहें।
  • गहरी सांस लेते और छोड़ते हुए, इसी मुद्रा में कुछ देर तक खड़े रहें।
  • इस आसन को नियमित रूप से करने से आपको अच्छा बैलेंस और दिमागी याददाश्त को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उत्थिता हस्त पादंगुष्ठासन - Utthita Hasta Padangusthasana For Brain

मन को उत्तेजित करने वाला यह आसन करना काफी आसान है। इससे फोकस बढ़ने के साथ साथ एकाग्रता और इच्छाशक्ति में काफी सुधार होता है। इससे बैंलेंस बढ़ाने में मदद मिलती है। उत्थिता हस्त पादंगुष्ठासन से पैरों और कोर को मजबूती मिलती है। साथ ही हैमस्ट्रिंग और कूल्हों में लचीलापन भी बढ़ता है। इसके कैसे करना है, चलिए जान लेते हैं।

  • हाथ और अपने पैरों को अपने सामने फैलाएं।
  • अपने पैर को बाहर की ओर खोलें।
  • कुछ समय के लिए इसे मुद्रा में बने रहें।
  • इस मुद्रा का नियमित रूप से अभ्यास करने से आपकी याददाश्त के साथ साथ सोचने की क्षमता में सुधार हो सकता है।
  • इस आसन को करने से शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन बढ़ता है और पूरे शरीर का बैलेंस सही रहता है।

भ्रामरी प्राणायाम - Bhramari Pranayama For Brain

इस योग आसन में सांस लेने की एक टेक्निक है, जिससे दिमाग के साथ-साथ शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस आसन को करते समय आपको गहरी सांस लेना और फिर उसे छोड़ना होता है। इस योग आसन से मन में शांति, तनाव और चिंता को कम करने, फोकस और एकाग्रता के साथ याददाश्त में सुधार लाने के लिए किया जाता है। इस आसन को कैसे करना है, चलिए जान लेते हैं।

  • सबसे पहले जमीन पर आराम से बैठ जाएं।
  • अब अपनी आंखों को बंद कर लें।
  • फिर गहरी सांस लें और छोड़ते हुए हल्की सी गुनगुनाहट की आवाज करें।
  • इस प्रक्रिया को एक से कई बार दोहराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source