
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : November 28, 2024 5:17 PM IST
Exercise For Belly fat: आजकल डेस्क जॉब के कारण अधिकतर लोग बैली फैट की समस्या से परेशान हैं। असक्रिय जीनवशैली, गलत खानपान और एक्सरसाइज न करने की वजह से पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है। बैली फैट न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि आपकी पूरी पर्सनालिटी को बिगाड़ सकता है। कुछ लोगों के साथ यह परशानी होती है कि उनका शरीर मोटा नहीं होता लेकिन उनका पेट बाहर निकला होता है। शरीर में जमा चर्बी को कम करने के लिए सही खानपान और रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। अगर आप भी बैली फैट से परेशान हैं, तो रात के समय कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बैली फैट घटाने वाली ऐसी 3 एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं।
इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर के भार को उठाएं।
इस दौरान शरीर को सीधा रखें।
पेट को अंदर की तरफ खींचे और 30 से 60 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।
सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।
अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।
धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।
फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटें और अपने घुटनों को मोड़ लें।
अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करके रखें।
सांस अंदर लेते हुए ऊपरी शरीर को उठाएं और पेट की तरफ मोड़ें।
सांस बाहर छोड़ते हुए वापस नीचे आएं।
इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।