वेट लॉस टिप: मोटापा घटाने के लिए शक्कर के साथ शुगर-फ्री सप्लीमेंट्स भी लेना करें बंद

क्या आपने सोचा है कि इनका इस्तेमाल करने वाले लोगों को वेट लॉस में कोई विशेष फायदा मिलता है या नहीं?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 30, 2018 6:43 PM IST

वजन कम करने के लिए सबसे पहले जो सलाह दी जाती है वह है शक्कर या चीनी खाना बंद करना। लेकिन चाय-कॉफी जैसी चीज़ों की लत से परेशान लोगों को अचानक  या पूरी तरह से मीठे से परहेज करना मुश्किल लगता है। ऐसे लोग शुगर-फ्री टैबलेेट्स का इस्तेमाल करते हैं और शक्कर की जगह अपनी चाय में शुगर-फ्री सप्लीमेंट्स मिलाते हैं और इसी तरह शुगर-फ्री ड्रिंक्स और मिठाइयां खाना शुरु कर देते हैं जिनमें शक्कर का इस्तेमाल तो नहीं होता लेकिन आर्टिफिशियल स्वीटनर ज़रूर होते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इनका इस्तेमाल करने वाले लोगों को वेट लॉस में कोई विशेष फायदा मिलता है या नहीं? चलिए जानते हैं इसी के बारे में-

सही डायट के साथ-साथ वजन घटाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ें है एक एक्टिव लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज़। जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन और डायटिक्स में छपी एक स्टडी के अनुसार, वो लोग जो शुगर-फ्री ड्रिंक्स पीते हैं, वे अक्सर शक्ति के लिए सोडियम, शक्कर, फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीज़ें खा लेते हैं। इसी तरह आर्टिफिशियल मीठे वाली चीज़ें, जिन्हें विज्ञापनों में हेल्दी, लो-कैलोरी और वेट लॉस में मददगार माना जाता है। लेकिन इनके सेवन से फायदे कम और नुकसान ज़्यादा होता है। दरअसल ये दिमाग को ऐसे संकेत देते हैं आपको मीठा खाने की बहुत ज़्यादा इच्छा होने लगती है। ऐसे में आप अनाप-शनाप चीज़ें खा लेते हैं और  आपका वजन कंट्रोल होने की बजाय और बढ़ने लगता है।

बहुत से लोगों को लगता है कि शुगर-फ्री ड्रिंक्स न केवल आपको कम शक्कर लेने में मदद करते हैं बल्कि उन्हें पीने से वज़न भी कम होता है। लेकिन यह सच नहीं है ये ड्रिंक्स नकली मीठे और आर्टिफिशियल स्वीटनर से भरे होते हैं। इन आर्टिफिशियल स्वीटनर्स में भी शुक्रोज़ और सैक्रीन जैसी चीज़ें होती है जो शरीर के लिए नुकसान दायक ही होती हैं। इनके सेवन से ना केवल आपका वज़न बढ़ा जाता है बल्कि आपके शरीर से आवश्यक पोषण तत्वों को खींचकर ये आपके लिए मोटापे या ओबेसिटी और टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं।

इसीलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो शक्कर के अलावा शुगर-फ्री टैबलेट्स और शुगर-फ्री कही जाने वाली सभी मीठी चीज़ों से भी परहेज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source