Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss for Shorter People : अपने बढ़ते वजन को घटाने के लिए आजकल ज्यादातर लोग मेहनत करते हैं। मोटे लोगों की तुलना में दुबले पतले लोग ज्यादा अधिक हेल्दी, एक्टिव और बीमारियों से दूर रहते हैं। डायबिटीज और हृदय रोग का शुरुआती लक्षण मोटापा भी होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपना वजन नियंत्रित करके रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के शरीर क बॉडी इंडेक्स मास जानकर यह पता लगाया जा सकता है कि उस व्यक्ति को फिट रहने के लिए कितना वजन कम (Weight Loss for Shorter People) करना चाहिए।
वजन कम करने की प्रक्रिया सभी के समान नहीं होती है। वेट लॉस करने के लिए कुछ व्यक्तियों को दूसरों की तुलना में अधिक मेहनत करनी होती है। इस लिस्ट में छोटे कद के लोग (Weight Loss for Shorter People) भी शामिल हैं, जिन्हें वजन को नियंत्रित रखने के लिए अधिक पसीना बहाना होता है। आइए जानते हैं कम हाइट के लोगों को वेट लॉस करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत क्यों होती है।
कद में छोटे लोगों में लंबे लोगों की तुलना में मसल मास कम होता है। मसल मास कम होने के कारण उनमें मेटाबॉलिज्म भी उनसे काफी कम होता है। वजन को नियंत्रित या कम करने में मेटाबॉलिज्म की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिन लोगों का मेटाबॉलिक रेट हाई होता है, उन्हें वजन घटाने में अधिक मेहनत नहीं करनी होती हैं। वहीं, कमजोर मेटाबॉलिज्म वाले लोगों को वेट लॉस के लिए अधिक पसीना बहाना पड़ता है।
इसके साथ ही लंबे लोगों की मांसपेशियां काफी लचीली होती है। इस कारण लंबे लोगों का आराम करते वर्क या सोते वक्त भी कैलोरीज बर्न होता है। वहीं, छोटे कद के लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। ऐसे में उन्हें सही डाइट लेने की जरूरत होती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों का हाइट कम होता है और वो अपना वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें अपने डायट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ऐसे लोगों को अपनी इच्छा से थोड़ा कम भोजन करना चाहिए। अगर वे ज्यादा भोजन करते हैं, तो कैलोरीज को बर्न होने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में इन लोगों को अपनी डेली की खुराक कम करनी चहिए। इसके साथ ही अपने डायट में प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए।
हर महीने छोटे कद के लोगों को अपना बॉडी मास इंडेक्स (BMI) चेक कराना चाहिए। बॉडी मास इंडेक्स के अनुरूप ही इन लोगों को अपनी डायट फिक्स करनी चाहिए। छोटे कद के लोगों की लोअर बॉडी में अधिक फैट जमा होता है। इस वजह से उन्हें योग और एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है। ऐसे में इन लोगों को वजन घटाने के लिए नियमित रूप से आधा घंटा वेटलिफ्टिंग करनी चाहिए।
Yoga for Joints: जोड़ों और घुटनों के दर्द से तुरंत राहत दिलाए ये 4 योगासन
जल्दी-जल्दी खाने वाले हो जाएं सावधान! वरना हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
Weight Loss in Summer : गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डायट में शामिल करें ये 5 चीजें