
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 23, 2018 11:16 AM IST
रॉक क्लाइम्बिंग कैसे है लाभकारी, जानें। © Shutterstock
अगर आपको एडवेंचर पसंद है और आप हरदम कुछ ना कुछ नया करना पसंद करते हैं तो रॉक क्लाइम्बिंग आपके लिए एक बेहतर स्पोर्ट्स हो सकता है। यह मनोरंजक तो होता ही है साथ ही दिल और दिमाग के लिए सेहतमंद और लाभकारी भी होता है। रॉक क्लाइम्बिंग करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनते हैं। जानें, कैसे रॉक क्लाइम्बिंग आपके शरीर और दिमाग को लाभ पहुंचा सकता है।
रॉक क्लाइम्बिंग कैसे है लाभकारी
दिमाग की कार्य शक्ति बढ़े
रॉक क्लाइम्बिंग आसान नहीं होती है। इसमें काफी सारी बाधाओं को पार करके आगे बढ़ना होता है। इससे दिमाग मुसीबतों से लड़ने के लिए प्रेरित होता है। रॉक क्लाइम्बिंग दिमाग की शक्ति और याद्दाश्त बढ़ान के लिए लाभकारी होती है।
जानें, क्यों है जरूरी सुबह की एक्सरसाइज
तनाव कम करे
तनाव को कम करने में रॉक क्लाइम्बिंग मददगार होती है। रॉक क्लाइम्बिंग एक प्रकार की एक्सरसाइज होती है जिसे करने से आपका तनाव कम होता है। इससे आपका शरीर डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से निजात पाता है।
कमर और गर्दन को ताकत मिलती है
रॉक क्लाइम्बिंग करने के दौरान आपको ऊपर की ओर चढ़ना होता है। ऐसा करने से आपकी कमर और गर्दन की मसल्स की एक संपूर्ण एक्सरसाइज होती है जिससे इन अंगों को मजबूती मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
कंधों को मजबूती मिलती है
कंधे भुजाओं का हिस्सा होते हैं। कंधों की ताकत बढ़ाने के लिए भी रॉक क्लाइम्बिंग फायदेमंद होती है। इससे कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और भुजाओं को नया आकार मिलता है।