इन 5 स्थितियों में कभी नहीं मापें अपना वजन, आएगी गलत रिपोर्ट!

वजन मापने के लिए आपको वजन मापने का सही समय का पता होना बहुत जरूरी है, अगर आपको वज़न मापने का सही समय नहीं पता होगा तो आपको गलत जानकारी ही मिलेगी।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : August 29, 2023 5:23 PM IST

वजन मापने के लिए आपको वजन मापने का सही समय का पता होना बहुत जरूरी है, अगर आपको वजन मापने का सही समय नहीं पता होगा तो आपको गलत जानकारी ही मिलेगी। कुछ लोग जब वेट लॉस डाइट पर होते हैं,तो वो अपने वज़न को लेके हमेशा बहुत परेशान रहते है और जिसके कारण वो अपना वजन कभी भी माप लेते है। जब उनके वजन में उन्हें कोई बदलाव नहीं नज़र आता है, तो बहुत परेशान हो जाते हैं, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और इसी के कारण उनको कई तरह की परेशानियां हो सकती है, तो इसलिए आपको वज़न मापने का सही समय पता होना चाहिेए। अगर आपको सही समय का पता नहीं होगा तो आपको वजन मापते समय हमेशा गलत जानकारी ही मिलेगी। कुछ ऐसी परिस्थितियों है, जिनमें आप जब भी वजन मापेगें तो आपको गलत जानकारी मिल सकती है।

तो कब नहीं मापना चाहिए वजन

खाना के तुरंत बाद

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी वजन नहीं मापना चाहिए क्योंकि अगर आप इस समय अपना वज़न मापते है, तो हमेशा आपको गलत जानकारी मिलेगी, क्योंकि जब आप खाना खाते हैं तो आपका वजन उस समय बढ़ जाता है जिसके कारण अगर आप उस समय अपना वज़न मापते है, तो हमेशा बड़ा हुआ ही मिलेगा, इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद वजन नहीं मापना चाहिए।

महिलाओं को पीरियड्स के समय नहीं मापना चाहिए वज़न

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान वजन नहीं मापना चाहिए, क्योंकि पीरियड्स के समय शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसके कारण वजन बढ़ जाता है तो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वजन मापने से बचना चाहिए।

वीकेंड के अगले ही दिन

अगर आप वीकेंड के अगले ही दिन अपना वजन मापते हैं,तो इस समय मापना छोड़ दे, क्योंकि वीकेंड के दिन लोग छुट्टी पर होते है और अपनी सेहत का कुछ खास ध्यान नहीं रखते हैं और कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते है, जिसके कारण वजन बढ़ जाता है तो वीकेंड के अगले ही दिन वजन नहीं मापना चाहिए।

दिन के अलग-अलग समय पर वजन मापने से बचे

अगर आप दिन के अलग-अलग समय पर अपना वजन मापते है, तो ऐसा करना छोड़ दे क्योंकि दिन के अलग-अलग समय पर वज़न का माप भी अलग-अलग होता है, इसलिए अगर आपको वजन मापना है तो सुबह के समय वजन मापे इस समय वजन कम होता है।

ज्यादा पानी पीने के बाद

कभी-भी ज्यादा पानी पीने के बाद वजन नहीं मापना चाहिए क्योंकि पानी का वजन ज्यादा होता है, इसलिए अगर आप पानी-पीने के तुरंत बाद अपना वजन मापते है,तो हमेशा वजन बढ़ा हुआ ही दिखेगा।

एक्सरसाइज के बाद

एक्सरसाइज के बाद भी वजन नहीं मापना चाहिए क्योंकि एक्सरसाइज के बाद शरीर से पसीना निकलता है, जिसके कारण वजन कम हो जाता है, लेकिन यह कमी उसी समय की होती है और वास्तविक शरीर के वजन में कोई असली बदलाव नहीं होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source