
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 6, 2018 8:12 PM IST
फिट रहने के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी महंगे जिम में वर्कआउट करने जाएं। वैसे भी इस व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास उतना वक्त नहीं कि वर्कआउट करने के लिए जिम जाए। पर इसका यह मतलब नहीं कि आप एक्सरसाइज और वर्कआउट से पीछा ही छुड़ा लें। यह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट और हेल्दी बने रहने के लिए बेहद जरूरी है। हर दिन आप घर पर ही कुछ ऐसे एक्सरसाइज करके देखें जिन्हें करने के लिए किसी उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है। इससे आप घर पर ही आराम से एक्सरसाइज भी कर सकेंगे और हेल्दी भी रह सकेंगे।
पहले वार्मअप हो जाए
एक्सरसाइज करने से पहले मांसपेशियों में गर्माहट लाना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर मांसपेशियों में चोट आ सकती है। आप इसे अपने घर के काम करके वार्मअप कर सकते हैं।
एक्सरसाइज करते हैं, तो जान लें क्या खाने से होगा अधिक लाभ
बाल्टी उठाइए
हाथों को मजबूत बनाना है, तो बाल्टी में पानी भरकर उठाने की कोशिश करें। इससे आपकी बांहों की अच्छी कसरत होगी। एक बाल्टी को दो से तीन-बार उठाने पर यह आपके बाइसेप बनाने में मदद करेगा।
सीढ़ियां चढ़ें-उतरें
सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे चढ़ना-उतरना काफी अच्छा एक्सरसाइज माना गया है। इससे पैरों की मांसपेशियां तो मजबूत होंगी ही, दिल में रक्त प्रवाह तेज होने से हृदय के लिए भी बेहतर माना गया है। लिफ्ट की बजाय प्रतिदिन कोशिश करें सीढियों से चढ़ने-उतरने की।
फिट रहना चाहते हैं, तो गांठ बांध लें ये 8 बातें
15 मिनट एक्सरसाइज से नहीं बनेगी बात
15 मिनट फटाफट एक्सरसाइज करने से कोई ज्यादा लाभ नहीं होता है। पहले 15 मिनट खुद को तैयार करें। इसके बाद एस्करसाइज करें। आपके शरीर में व्यायाम के बाद खुद ही डोपामाइन और एंडॉर्फिन रिलीज होंगे।
ब्रेक लेते हुए करें
एक्सरसाइज करने के दौरान आप अपने व्यायाम में थोड़ा अवकाश भी दें। लगातार करने से आप थकान महसूस कर सकते हैं, जिससे शरीर को फायदा होने की बजाय नुकसान भी पहुंच सकता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.