Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आपको जिम में जाने का समय नहीं मिल पाता है, तो इसका यह मतलब नहीं कि आप एक्सरसाइज या व्यायाम करना ही छोड़ दें। फिट रहने और कई तरह की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको प्रतिदिन एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट महसूस करेंगे। सुबह जागने के बाद तंदरुस्त रहने के लिए घर पर ही कुछ व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि जिम में पैसे खर्च करके ही आप एक्सरसाइज करें।
स्कल्पटासी की संस्थापक व फिटनेस विशेषज्ञ शिवानी पटेल कहती हैं कि आपको एक्सरसाइज करने के लिए उपकरणों की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ आसान से तरीके आजमा कर खुद से भी घर पर व्यायाम करने सकते हैं।
पहले वॉर्मअप करें : व्यायाम से पहले मांसपेशियों में गर्माहट लाना महत्वपूर्ण है। ऐसा नहीं करने से आपकी मांसपेशियों में चोट आ सकती है। आप इसे अपने घर के काम करके वॉर्मअप कर सकते हैं।
पानी की बाल्टी : यह आपकी भुजाओं की कसरत के लिए सही है। एक बाल्टी को दो से तीन-बार उठाने पर यह आपके बाइसेप बनाने में मदद करेगा।
सीढ़ियां चढ़ें-उतरें : सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे चढ़ना-उतरना काफी बेहतर व्यायाम है।
मोटिवेशनल डायरीज के संस्थापक व ट्रांसफॉर्मेशनल कोच आशीष जनियानी भी घर पर व्यायाम करने को महत्वपूर्ण मानते हैं। इसके लिए वे कुछ सुझाव भी देते हैं। वे कहते हैं कि सिर्फ 15 मिनट व्यायाम करने के बारे में नहीं सोचें। पहले 15 मिनट के लिए खुद को तैयार करें। इसके लिए अपने को व्यायाम में लगाएं। आपके शरीर में व्यायाम के बाद स्वत: डोपामाइन व एंडॉर्फिन रिलीज होंगे।
इसके साथ ही व्यायाम करने के दौरान आप बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक भी लें। एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शुरुआत किसी भी दिन कर सकते हैं। यह नहीं सोचें कि सोमवार से करेंगे या अगले सप्ताह से करेंगे। जाएं और पसीना बहाना शुरू कर दें।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.