
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : November 20, 2020 7:32 PM IST
खराब एयर क्वालिटी में घर के बाहर न करें एक्सरसाइज, जानिए घर में एकसरसाइज करने के उपाय
जैसे कि आप जानते हैं कि हर साल इस समय हवा की गुणवत्ता बहुत खराब और प्रदूषण युक्त हो जाती है। इस मौसम में प्रदूषण के साथ साथ ठंड भी बहुत होती है इसलिए आप एक्सरसाइज करने के लिए घर से बाहर तो नहीं जा सकते क्योंकि जितना प्रदूषण आप अपने साथ ले आयेंगे उसका आप के द्वारा की गई एक्सरसाइज भी क्षतिपूर्ति नहीं कर पाएगी। अतः आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। घर में एक्सरसाइज करते समय रखें निम्न बातों का ध्यान।
योग पूरे साल आराम देने वाली शारीरिक गतिविधि प्रदान करता है और यह आसानी से आपके बेडरूम, लिविंग रूम या घर में कहीं भी किया जा सकता है। यह आप के शरीर को फिट रखने के साथ साथ आप के दिमाग को भी रिलैक्स व शांत रखेगा।आप सुबह उठ कर अपनी बॉडी को वार्म करने के लिए योगा का सहारा ले सकते हैं। सबसे पहले बिगनर लेवल से शुरू करें उसके बाद आगे बढ़ें।
अपने बेड रूम मे या घर के किसी भी भाग में भाग दौड़ करना सम्भव नहीं है। इसके लिए आप कुछ अन्य गतिविधियां कर सकते हैं जिन का परिणाम आप को एक जैसा ही मिलेगा। यह गतिविधियां हैं सीढ़ियां चढ़ना व उतरना, जंपिंग जैकस करना, माउंटेन क्लाइंबर, बर्पीस, हाई नीस, जंप रोप आदि। इनसे आप को रेसिंग के समान ही लाभ मिलेंगे।
कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट विकल्प के लिए अपने बच्चों या पालतू जानवरों के साथ सक्रिय रूप से खेलें। चाहे वह लुका-छिपी का खेल हो या डांस यदि। बच्चों या परिवार के सदस्यों के साथ कुछ देर खेलना एक अच्छा वर्कआउट प्लान है।
यदि आप परेशान हैं कि आप को घर में रह कर कौन कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए तो आप फिटनेस ब्लैंडर वेबसाइट पर जा कर, वहां वर्कआउट प्लान्स को चैक कर सकते हैं। वहां आप को कपल वर्कआउट की भी एक अच्छी खासी लेंथ वाला वर्कआउट मिल ही जाएगा। यदि आप की दिनचर्या बहुत व्यस्त रहती है तो उसके अनुसार भी कुछ वर्कआउट मिल जाएंगे।
आप किसी भी विशेष उपकरण को खरीदे बिना आसानी से अपने घर में बॉडी वेट अभ्यास कर सकते हैं। सर्दियों में शरीर को मजबूत बनाने के लिए सप्ताह में तीन या चार बार इन अभ्यासों को कर सकते हैं। जैसे-पुश अप, क्रंचिस़, लेग लिफ्ट, प्लैंक्स, स्क्वायड लंजिस, चेयर डिप्स, कॉफ रेज़िस आदि।