वेट लॉस के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, फायदे की जगह होगा नुकसान

वर्कआउट करना अच्छी बात है और हमें आपने वर्कआउट सेशन में तरह-तरह की एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप वेट लॉस करने के हिसाब से एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको कुछ एक्सरसाइज को अपने रुटीन से बाहर रखना चाहिए। क्योंकि ये एक्सरसाइज आपको न मात्र का लाभ देती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप उन एक्सरसाइज पर फोकस करें जो आप कम समय में अच्छा रिजल्ट दें। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये एक्सरसाइज-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 6, 2020 8:16 PM IST

वर्कआउट करना अच्छी बात है और हमें आपने वर्कआउट सेशन में तरह-तरह की एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप वेट लॉस करने के हिसाब से एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको कुछ एक्सरसाइज को अपने रुटीन से बाहर रखना चाहिए। क्योंकि ये एक्सरसाइज आपको न मात्र का लाभ देती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप उन एक्सरसाइज पर फोकस करें जो आप कम समय में अच्छा रिजल्ट दें। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये एक्सरसाइज-

वेस्ट ट्विस्ट

यदि आप अपनी बॉडी को एकदम फिलेक्सीबल बनाना चाहते हैं तो आपको वेस्ट ट्विस्ट (waist twist) ट्राई करनी चाहिए। लेकिन यदि आप वजन घटाने के मकसद से एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको वेस्ट ट्विस्ट को अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे वेट लॉस न के बराबर होता है। ऐसे में ये एक्सरसाइज आपको लाभ पहुंचाने के बजाय फ्रस्टेट कर सकती है।

AB मशीन वर्कआउट

AB मशीन एक्सरसाइज आपके कंधों और बाहों को टोन करती है। लेकिन ये आपकी कोर बॉडी के लिए नहीं होती है। अगर आप वेट लॉस के हिसाब से इस एक्सरसाइज को करेंगे तो लाभ नहीं होगा। यह एक्सरसाइज बैली फैट घटाने में भी मदद नहीं करती है। AB मशीन वर्कआउट के बजाय आप क्रंचेज कर सकते हैं। यह आपकी कोर बॉडी को फिट रखेगी और बैली फैट घटाने में भी मदद करेगी।

शोल्डर प्रेस

शोल्डर प्रेस भी एक ऐसी एक्सरसाइज जिसे वेट लॉस करने वालों को नहीं करना चाहिए। अगर आप यह सोचते हैं कि इस एक्सरसाइज के दौरान आप आपकी गर्दन के पीछे एक पट्टी पकड़कर उसे ऊपर और नीचे लाएंगे तो कैलोरी जल्दी बर्न होगी तो आप गलत हैं। यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपना समय कंधे के दबाव में बर्बाद न करें।

सिट अप्स

क्या आपको यह लगता है कि ज्यादा से ज्यादा सिट अप्स करने से जल्दी वजन कम हो जाएगा? अगर हां तो आप गलते हैं! क्योंकि यह शारीरिक व्यायाम आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि कैलोरी बर्न न हो। इसलिए इसे भी अपन वर्कआउट सेशन में शामिल न करें।

साइड बेंड

साइड बेंड कम प्रभाव वाले व्यायाम हैं जो कैलोरी को बर्न करने में मदद नहीं करते हैं। इसके अलावा, वे एक्सरसाइज आपकी पीठ के निचले हिस्से पर अनावश्यक भी दबाव डालती है। इसलिए इस एक्सरसाइज को भी अवॉइड करें।