Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दिवाली (Diwali 2019) खुशियों का त्योहार है। इसे बड़ों-बूढ़ों के साथ हंसते-खेलते, प्यार बांटते, खाते-खिलाते धूम-धाम से सेलिब्रेट करना चाहिए। अक्सर लोग दिवाली पर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतना भूल जाते हैं। ढेरी सारे पकवान, मिठाइयां खा लेते हैं, जिससे बाद में गैस, पेट फूलना, अपच जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप दिवाली पर कुछ सेफ्टी टिप्स फॉलो जरूर करें। जानें, किन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी दिवाली को हैप्पी दिवाली बना (Diwali Safety Tips) सकते हैं।
1 घर में यदि छोटे बच्चे या गर्भवती महिला हैं, तो आपको तेज आवाज वाले पटाखों से बचना चाहिए। धमाकों की तेज आवाज छोटे बच्चों के साथ ही गर्भस्थ शिशु के कान और दिल पर असर डाल सकती है।
2 दीपावली पर कई बार अनार, रॉकेट, बम आदि लोगों की आंखों में जख्म का कारण बन जाते हैं। यहां तक कि कई लोगों की आंखों में चिंगारी या बारूद चली जाती है, इसलिए जरूरी है कि आप जो भी करें सावधानी से करें।
3 अस्थमा, सांस की बीमारी से पीड़ित और दिल रोगियों को पटाखे जलाने से बचना (Diwali Safety Tips) चाहिए।
Diwali and Health : अस्थमा और हार्ट के मरीज दिवाली में इन टिप्स को अपनाकर रखें अपना ख्याल
4 दिवाली (Diwali 2019) मिठाइयों का त्योहार है, लेकिन आप मधुमेह रोगी हैं, तो आपके लिए ज्यादा मिठाई खाना नुकसानदेह हो सकता है। आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इस समय मिठाइयों में मिलावट की आशंका रहती है।
5 यदि आपको धुएं से एलर्जी है, तो आप धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए बाहर कम निकलें। साथ ही आप सांस के साथ प्रदूषण के कण अंदर जाने से रोकने के लिए मुंह पर गीला रूमाल रख सकते हैं।
यदि आप अस्थमा के रोगी हैं और घर से बाहर जा रहे हैं, तो हर समय अपने पास दवाई और इन्हेलर अपने साथ रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल कर सकें।
6 छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखना चाहिए। पटाखे जलाते समय आपको आंखों पर चश्मा लगाना (precaution during Diwali) चाहिए। पटाखों को घर के आंगन में न जलाकर खाली प्लान या मैदान में जलाना चाहिए। पटाखें जलाने के लिए टिन या खाली बोतल का इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है।
7 पटाखों को जलाते समय आपको अपने आसपास पानी से भरी बाल्टियां तैयार रखनी चाहिए। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से आप तुरंत निबट सकें।
1 दिवाली के अवसर पर न सिर्फ दीवाली की मिठाइयों में बल्कि खाने-पीने की चीजें जैसे पनीर, दूध, खोया इत्यादि में भी मिलावट हो सकती है, इसलिए आप इनको खरीदते समय खास सावधानी बरतें और ऐसे खाघ पदार्थ पैकिंग वाले ही लें और इनकी एक्सपायरी जरूर चेक करें। इससे आप मिलावटी सामान लेने से बच (Diwali Safety Tips) जाएंगे। दिवाली के मौके पर खूब मिठाई, चॉकलेट और पकवान इत्यादि खाने से शरीर का वजन बेवजह बढ़ जाता है, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
ऐसे में आपको त्योहार के समय में भी अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दिवाली पर फिट (fitness on diwali) रहने के लिए और त्योहार पर एन्जॉय करने के लिए आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। इसके तहत आप बीच-बीच में हार्ड ड्रिंक, कोक इत्यादि न लेकर जूस ले सकते हैं। चाहे तो आप सब्जियों का जूस भी ले सकते हैं, ये हेल्दी और स्वादिष्ट होता है।
2 दिवाली के दिनों में फिट रहने के लिए आप एकसाथ भरपेट न खाएं बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में खाते रहें। त्योहार के समय में साधारण खाने की बजाय आप पकवान अधिक बनाते है। ऐसे में आप आटे में जौ, बाजरे के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिक्स कर लें, ये हेल्दी भी होगा और आपको फिट भी रखेगा।
3 आप दिवाली के त्योहार पर तरोताजा रहने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी लें। इससे आपके शरीर में विषैले तत्व भी आसानी से निकल जाएंगे। खाने में सलाद, फ्रूट्स इत्यादि लें इससे आपकी डायट भी बैलेंस रहेगी और आपकी सेहत भी नहीं बिगड़ेगी।
Diwali 2019 : प्रेग्नेंसी में दिवाली मनाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
4 दिवाली जैसे त्याहारों के समय में आप कई बीमारियों (Safe diwali) जैसे लीवर प्रॉब्लम्स , किडनी प्रॉब्लम, सांस लेने में तकलीफ, बिंज ईटिंग यानी लगातार खाने-पीने की वजह से शरीर के अंगों पर पड़ने वाले दवाब इत्यादि की समस्याओं से घिर जाते हैं। इसके अलावा आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम, शुगर और कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या , खाना पचाने में मुश्किल, वजन बढ़ने की समस्याएं इत्यादि हो जाती हैं। इन सबसे बचने के लिए आपको अपनी भूख और हेल्थ के हिसाब से ही खाना चाहिए।
5 यदि आप त्योहारों के मौके पर अधिक ड्राई फ्रूट्स लेते हैं और साथ ही एल्कोहल, धूम्रपान इत्यादि करते हैं तो भी आपकी सेहत बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
6 आपको त्याहारों के समय चाय, कॉफी इत्यादि का सेवन कम करना चाहिए और ग्रीन टी इत्यादि का सेवन करना लाभकारी होता है।
7 मिलावटी पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। यह लिवर, गुर्दे सहित अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मिठाइयों में प्रयुक्त होने वाले रंग में बेहद खतरनाक केमिकल होते हैं। यह शरीर के अंगों को स्थाई रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप सावधानी बरतकर ही फिट रह सकते हैं।