... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2019 12:16 PM IST
अभिनेत्री दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी परफेक्ट टोन्ड बॉडी नजर आ रही है। ©Instagram/Dishapatani
फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha patani fitness) ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनकी परफेक्ट टोन्ड बॉडी नजर आ रही है। फिटनेस फ्रीक दिशा (Disha patani fitness) इन तस्वीरों में सफेद ब्रैलेट और थाई हाई स्लीट योगा पैंटस पहनी हुई हैं।
इनमें से एक तस्वीर में कैमरे की ओर पीठ किए दिशा अपने मसल्स दिखाते नजर आ रही हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने मसल ईमोजी के साथ लिखा, "कल से बेहतर आज बनो।" दिशा आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं, वह अकसर सोशल मीडिया पर अपने वर्क आउट सेशन को साझा करती रहती हैं।
फिलहाल दिशा, 'मलंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिनमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार हैं। दिशा पटानी इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत में नजर आई थीं। इस बार उन्होंने अपनी फिट बॉडी की एक के बाद एक चार तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर कॉम्बीनेशन वाली ड्रेस पहनी हुई है और वे वर्कआउट मोड में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर हल्की से सनलाइट भी आ रही है।
दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जो कल थे उससे अच्छा होने की आज कोशिश करें।
गौरतलब है कि दिशा पाटनी जल्द फिल्म मलंग में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की अहम भूमिका होगीl दिशा पाटनी सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आई थीl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया था। सलमान की फिल्म भारत में दिशा पाटनी की भूमिका छोटी थी लेकिन उनका स्लो मोशन गाना लोगों को बहुत पसंद आया था।
पीएम मोदी ने लॉन्च किया फिट इंडिया मूवमेंट, जानें क्या है यह