फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक बार में उठा लिया 80 किलो वजन, वीडियो देखकर फैंस भी हुए हैरान

फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 80 किलो का वजन एक बार में ही उठाती नजर आ रही हैं। आपको नहीं हो रहा यकीन तो देखें ये वीडियो....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 8, 2021 6:52 PM IST

Disha Patani Workout Video: एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिटनेस को लेकर बहुत फिक्रमंद और सचेत रहती हैं। अक्सर वे जिम में वर्कआउट सेशन के वीडियोज, पिक्चर्स को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा पटानी (Disha Patani Workout) ने एक ताजा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे 80 किलो वजन उठाते हुए नजर आ रही हैं। इतना अधिक वजन उठाकर दिशा ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो (Disha new workout video) को आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देख सकते हैं। वीडियो में दिशा 80 किलो वजन के साथ वेट स्क्वैट्स (Disha Patani Lifts 80 kg weights) करती नजर आ रही हैं।

दिशा ने कैप्शन दिया, "80 किग्रा 1 रैप धन्यवाद, राजेंद्र ढोले।" एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'स्ट्रॉन्ग।' टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा की तारीफ की। आयशा ने लिखा, 'ये वही लड़की है, जिसने खाली बार से स्क्वैट्स करना शुरू किया था....मेहनत।' वहीं खुद एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट में इसे बताया नेक्स्ट लेवल। देखें दिशा के कुछ और वीडियो जिसमें वे गजब का स्टंट करती नजर आ रही हैं।

दिशा को सलमान खान के साथ "राधे" में देखा गया था। जॉन अब्राहम के साथ उनकी 'एक विलेन रिटर्न्‍स' फिल्म भी आने वाली है। वह एकता कपूर द्वारा निर्मित नायिका-केंद्रित ड्रामा 'केटीना' में भी दिखाई देंगी।

दिशा अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज शेयर करती हैं। उन्हें कई तरह के स्टंट, वर्कआउट, डांस, एक्सरसाइज करते भी आप देख सकते हैं।

देखें दिशा का यह वर्कआउट वीडियो जिसमें उनका फिगर और बॉडी जबरदस्त नजर आ रहा है-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source