पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए खाएं बादाम

बादाम का एक विशेष गुण जानने के लिए पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अक्सर बड़े-बूढ़े दिमाग तेज़ करने के लिए बादाम खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि बादाम आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ाता है? बादाम में हाई फाइबर, विटामिन ए और ई और कई तरह के मिनरल होते हैं। बादाम के फाइबर हमारे पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से अपना काम करने में मदद करते हैं। दही की तरह ही बादाम भी नैचुरल प्रोबायोटिक होता है।

बादाम का प्रोबायोटिक गुण

हमारे पाचन तंत्र में ऐसे बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर को नुकसानदायक माइक्रोऑर्गेनिज्म से बचाते हैं। प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों के ऐसे न  पाने वाले हिस्से होते हैं जो बैक्टीरियल ग्रोथ और एक्टिविटी को बढ़ावा देते हैं। शोध अध्ययनों में ये सामने आया है कि बादाम में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो प्रोबायोटिक गुणों को प्रदर्शित करते हैं, और आंतों के अंदर फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। ( इसे भी पढ़ें - गर्भवती महिलाओं के लिए बादाम के फायदे)

बादाम जो कि एक प्रोबायोटिक है, उसे खाने से शरीर में फायदेमंद बैक्टीरिया बढ़ जाता है, जो पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। साथ ही साथ, ये अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाते हैं, और बार-बार होने वाली मौसमी बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं।बादाम में पॉलिफिनॉल होते हैं। ये तत्व एंटी-माइक्रोबायल एजेंट के रूप में काम करते हैं। ये आपको खाने-पीने से पैदा होने वाली कई बीमारियों से सुरक्षा देते हैं और उनका उपचार करने  में आपकी मदद करते हैं।

तो अगर आप अपने पेट को स्वस्थ रखना चाहते हैं, और साथ ही साथ इम्यून सिस्टम मज़बूत बनाना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से बादाम खाना शुरू कर दें।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ

Liu Z et al – Prebiotic effects of almonds and almond skins on intestinal microbiota in healthy adult humans

G. Mandalari et al – Potential Prebiotic Properties of Almond (Amygdalus communis L.) Seeds


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source