Dill Leaves Health Benefits: ठीक से नहीं आती नींद या बार-बार होते हैं बीमार, खाएं डिल लीव्ज होगीं ये प्रॉब्लम्स दूर

डिल में मौजूद तत्व दिमाग को शांत रखने और स्लीपिंग पैटर्न में हुए बदलावों को ठीक करने का काम करते हैं। इस तरह आप रात में अच्छी नींद पाते हैं और इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2020 8:13 PM IST

Dill Leaves Health Benefits: डिल लीव्ज़ या सोया की पत्तियां एक पौष्टिक और अंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर सब्ज़ी है। इसीलिए, लोग अब इसके फायदों को जानने के बाद इसे पसंद करने लगे हैं। इस  हरी पत्तेदार सब्ज़ी को कई तरीकों से भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें, क्या हैं इन हरी पत्तियों के सेवन के फायदे-

डिल लीव के हेल्दी फायदे(Dill Leaves Health Benefits)-

स्लीपिंग डिसॉर्डस करे ठीक-

जिन लोगों को नींद ना आने या रात में बार-बार नींद खुल जाने की समस्या है, उन्हें डिल लीव्स खाने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े-बुज़ुर्गों से शायद आपको भी डिल या सोया के पत्ते खाने की नसीहत मिली ही हो। दरअसल डिल में मौजूद तत्व दिमाग को शांत रखने और स्लीपिंग पैटर्न में हुए बदलावों को ठीक करने का काम करते हैं। इस तरह आप रात में अच्छी नींद पाते हैं और इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है।

स्ट्रॉन्ग बोन्स-

मज़बूत हड्डियों के लिए डिल लिव्स काफी मदद कर सकती हैं।  100 ग्राम डिल में 190 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप इसका सब्जी प्याज़ और मूंग दाल डालकर भी बना सकते हैं और बना सकते हैं अपनी हड्डियों को मज़बूत।

Grapes for Acne:  हरे अंगूरों से मिलती है एक्ने-फ्री स्किन, जानें हर स्किन टाइप के लिए अंगूर से फेस पैक तैयार करने के तरीके

डायबिटीज़ डायट के लिए उपयु्क्त-

अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज़ नहीं हैं, तो भी डिल खाने से आपको ब्लड शुगर लेवल कम करने और इंसुलिन प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है। इसलिए इन हरी पत्तियों को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।

Remedy for Menstrual Pain: कैमोमाइल टी है पीरियड पेन्स से राहत पाने का नैचुरल तरीका, जानें कैसे बनायी जा सकती है ये हर्बल चाय

इम्यूनिटी बनाए स्ट्रॉन्ग-

जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं उनके लिए डिल लीव्स काफी मददगार साबित हो सकती है। आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डिल लीव्स को अपनी डायट में शामिल करें। इस औषधीय पौधे में एंटीमिक्राबियल गुण होते हैं। यह आंतरिक अंगों के साथ-साथ बाहरी चोट, घाव और कट आदि में संक्रमण को रोकने में मदद करता है।

Sunburn Remedies: अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से हो सकता है सनबर्न, धूप में झुलसी त्वचा को राहत दिलाने के लिए 4 ज़रूरी टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source