40 के बाद वजन घटाना क्यों होता है मुश्किल? जानें कारण और इन टिप्स से कम करें शरीर की जिद्दी चर्बी

40 की उम्र पार करते ही बैली फैट की समस्या और भी ज्यादा आम हो जाती है। इस लेख में हम आपको ये बताने की कोशिश करेंगे कि उम्र बढ़ने के साथ पेट की चर्बी कम करना क्यों मुश्किल हो जाता है और बेली फैट को कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 17, 2020 4:31 PM IST

पेट की चर्बी का बढ़ना सभी के लिए एक चिंता का विषय है फिर चाहे वे पुरुष हो या महिलाएं, दोनों ही अपनी निकलती तोंद को अंदर करने के लिए संघर्ष करते हैं। हालांकि किसी भी व्यक्ति के लिए अपने शरीर पर चढ़ी चर्बी को बहाना कभी आसान नहीं रहा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी एक्सरसाइज करते हैं या फिर कौन सी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन जिद्दी पेट की चर्बी इतनी आसानी से नहीं कम हो पाती है। 40 की उम्र पार करते ही यह समस्या और भी ज्यादा आम हो जाती है। इस लेख में हम आपको ये बताने की कोशिश करेंगे कि उम्र बढ़ने के साथ पेट की चर्बी कम करना क्यों मुश्किल हो जाता है और बेली फैट को कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

40 के बाद क्यों पेट की चर्बी कम करना होता है मुश्किल

40 के बाद पेट की चर्बी कम करना इसलिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि हमारा मसल्स मास कम होने लगता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है हमारी मांसपेशियों कम होती जाती है। ये सभी कारण हमारे मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं और हम जरूरत से कम कैलोरी बर्न करने लगते हैं। इन दोनों कारणों से ही वजन घटाना कठिन हो जाता है, विशेष रूप से पेट की तरफ से।

40 के बाद वजन कम करना इसलिए भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि हमारे शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते रहते हैं। वजन बढ़ना और वजन कम होना दोनों ही हमारे हार्मोन द्वारा होता है। 40 के बाद महिलाओं के आमतौर पर पेट और जांघ वाले हिस्से पर फैट जमा हो जाता है जबकि पुरुषों की आंत होती जाती है। 40 की उम्र के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। महिलाएं जहां, पेरिमेनोपॉज और रजोनिवृत्ति से गुजरती हैं, जिसके कारण उनके फैट में बदलाव होता है। वहीं पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन का स्तर कम होने के कारण अधिक फैट जमा हो जाता है।

पेट की चर्बी कम करना क्यों है जरूरी

शरीर के किसी अन्य हिस्से की तुलना में पेट की चर्बी को कम करना महत्वपूर्ण है। पेट के अंदर आंत की चर्बी कई तरह से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। यह सांस लेने की समस्याओं, हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम के साथ जुड़ा हुआ है।

40 के बाद पेट की चर्बी को कैसे कम करें

40 की उम्र के बाद वजन कम करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। तेजी से वजन कम करने के लिए आपको अपना वजन कम करने के ट्रिक बदलने होंगे। उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन कम करने के 3 तरीके आपको बता रहे हैं।

तनाव के स्तर को कम करें

वजन बढ़ाने में तनाव का प्रमुख योगदान है। इसलिए अपने तनाव के स्तर को प्रबंधित करना सबसे प्रभावी चीज है, जिससे आप वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए योग और ध्यान का प्रयास करें।

अपने रूटीन में कम्पाउंड एक्सरसाइज शामिल करें

उम्र के साथ-साथ ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करना कम कर देते हैं। नतीजतन, वे कम कैलोरी बर्न कर पाते हैं और कम ही वजन कम कर पाते हैं। आपको अधिक कैलोरी बर्न करने और ताकत बढ़ाने के लिए अपने रूटीन में कम्पाउंड एक्सरसाइज को शामिल करना होगा।

डायटरी चेंज

जब आप कम उम्र में वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट की आदतों पर अतिरिक्त ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें। प्रोसेस्ड और रिफाइन्ड खाद्य पदार्थों से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source