आपने आजवाइन का नाम तो सुन रखा होगा और इसके स्वाद से भी आप वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों से परिचित हैं। तो चलिए हम बताते हैं, दरअसल अजवाइन घरेलू औषधि से लेकर मसाले और आयुर्वेदिक दवाओं में बहुत ही इस्तेमाल होता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्किम यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारियों को भी दूर रखने में सहायता करता है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का दावा है कि अजवाइन पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो अपचन के कारण पेट में दर्द या जलन की समस्या होने पर, यह समस्या को दूर कर देता है।
अजवाइन में फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। अब आपके मन में यह सवाल तो जरूर उठता होगा कि अजवाइन कैसे खाना चाहिए?
खाने के हैं कई तरीके
आप या तो इसे कच्चा चबा सकते हैं या फिर पानी या चाय में मिलाकर पी सकते हैं।
पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए अजवाइन और हरड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। हींग और सेंधा नमक स्वादानुसार मिलाकर चूरण बना कर किसी छोटी बोतल में भर लें। इस चूरण का एक छोटा चम्मच गर्म पानी के साथ लें। आपको फायदा मिलेगा।
इसके अलवा दोस्तों, 10 ग्राम पुदीने का चूर्ण, 10 ग्राम अजवाइन और 10 ग्राम कपूर एक साफ बोतल में डालकर धूप में रखें। तीनों चीजें गलकर पानी बन जाएंगी। इसकी 5-7 बूंदें बताशे के साथ खाने से मरोड़, पेट दर्द, जी मिचलाने जैसी समस्या में लाभ होगा।
क्या आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप 10 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर पीसकर चूरण बना लें। रोजाना इसमें से 3 से 5 ग्राम चूरण गुनगुने पानी के साथ लें, बहुत जल्द ही आराम होगा।
पेट के लिए आइए अजवाइन का एक और फायदा बताते हैं। एसिडिटी की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन मिलाकर उबालें। थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। इसके अलावा गर्म पानी के साथ सोंठ, अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से आराम मिलता है।
Follow us on