क्या आप हमेशा करते हैं रातों में जागकर नौकरी? तो ये डायट टिप्स आएंगी काम

ये डायट टिप्स आपके लिए मददगार साबित होंगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 27, 2018 6:57 AM IST

रात 8 बजे के बाद खाना खाने से आपके शरीर पर भोजन के प्रभाव उल्टे पड़ते हैं। दरअसल मानव शरीर की रचना ही कुछ ऐसी हुई है कि दिन की शुरुआत जल्दी सुबह करने और रात में जल्दी सोने से बहुत फायदे होते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को रात में जागकर नौकरी करनी पड़ती है। कुछ लोग अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों में काम करते हैं जिनकी वजह से वह देर सुबह काम से फ्री होते हैं।  नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को अपने सोने और जागने के समय में भारी फेर-बदल करने पड़ते हैं। इसके चलते उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियां भी महसूस होती हैं। बेवक्त खाने से सीने में जलन, कब्ज़ और एसिडिटी जैसी समस्याएं गंभीर बन सकती हैं। तो वहीं नींद की कमी, अपच और सुस्ती जैसी परेशानियां नाइट शिफ्ट करने वालों को सबसे पहले परेशान करती हैं। ऐसे में आपको अपनी डायट पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ेगी।

थोड़ी-सी समझदारी और डायट पर ध्यान देकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। ये डायट टिप्स आपके लिए मददगार साबित होंगी-

  • जब आपको नींद आ रही होती है तो जल्दबाज़ी में आप अनहेल्दी चीज़ें खाने लगते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने साथ टिफिन में कच्ची सब्ज़ियां और हमस या बादाम और किशमिश ले जाएं।
  • नाइट शिफ्ट जब खत्म हो रही हो तो बहुत ज्यादा पानी ना पीएं, सुबह जब आप सोएंगे तो बार-बार बाथरूम जाने से नींद खराब हो सकती है।
  • एक दिन में तकरीबन 8 ग्लास पानी पियें, जिससे आपका पाचन तंत्र बेहतर रहे।
  • कैफीन कम लें, इनकी जगह जूस, पानी और दूध लें।
  • डिनर में बहुत भारी खा लेने से आपको रातभर थकान महसूस हो सकती है इसलिए एक साथ ज्यादा खाने की बजाए थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाएं। बहुत देर से भी न खाएं, शरीर का पूरा सिस्टम बिगड़ सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source