... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 9, 2017 11:55 AM IST
करीना कपूर खान का नाम बॉलीवुड की सबसे फिट सेलिब्रिटीज़ में गिना जाता है। हां यह बात और है कि कभी अपने साइज़ ज़ीरो अवतार के लिए इस अभिनेत्री को लोगों की बहुत सारी बातें सुननी पड़ी थी। लेकिन अब करीना हेल्दी बॉडी और फिटनेस की एक अच्छी मिसाल हैं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर ने अपना प्रेगनेंसी वेट भी घटा लिया है और इन सबके पीछे है उनकी डायटिशन रूजुता दिवेकर की मदद और करीना का अपनी डायट का ख्याल रखने की लगन। हाल ही में रूजुता दिवेकर ने फेसबुक लाइव पर बताए वो 3 फिटनेस रूल जिन्हें करीना करती हैं फॉलो। बेबो को फिट, खिली-खिली और सुंदर बनाए रखने वाली ये टिप्स हैं:-
1. करीना अपने दिन की शुरुआत एक पौष्टिक नाश्ते के साथ करती हैं। अगर आपने उन्हें जिम में वर्कआउट करते देखा है, तो आपको पता होगा कि उन्हें कितनी शक्ति की ज़रूरत पड़ती होगी। करीना नाश्ते में कांदा पोहा या आलू पोहा के साथ दही खाती हैं।
टिप- वर्कआउट से 60-90 मिनट पहले पौष्टिक नाश्ता खाएं ताकि आप कसरत करते समय मसल्स फाइबर का इस्तेमाल कर सकें। यह आपके वर्कआउट के बाद आपको ज़्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करेगा और कम वक़्त में बेहतर नतीजे भी दिखेंगे।
2. करीना काला नमक, शक्कर, केसर और थोड़ा-सी अदरक के साथ बना नींबू-पानी, कई बार पीती हैं। यहां तक कि लंच के बाद एनर्जी के लिए भी यही हेल्दी-ड्रिंक पीती हैं।
टिप- दोपहर की सुस्ती भगाने के लिए ढेर सारा नींबू पानी पीएं। केसर आपकी स्किन और बालों पर बेहतरीन असर करेगा जबकि काला नमक और अदरक का मिश्रण आपको हल्का और तरोताज़ा बनाता है। यह हेल्दी और फायदेमंद नींबू पानी आपको ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत दिलाएगा।
3. इन सबके अलावा रात के खाने में करीना दाल-चावल के साथ घी या खिचड़ी-दही या लौकी की सब्जी और ज्वार की रोटी (घी लगी हुई) खाना पसंद करती हैं।
टिप- एक हेल्दी और पौष्टिक डिनर से आपको अच्छी नींद आती है और हार्मोन्स का संतुलन भी बना रहता है। रात में जल्दी खाना खाने से आपका बुढ़ापा भी देरी से शुरु होता है। अच्छी-शांत नींद और अगले दिन सुबह तरोताज़ा होकर उठना अच्छी जीवनशैली का तोहफा हैं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- therealkareenakapoor/Instagram.