
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 10, 2019 5:15 PM IST
सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए डायट में जरूर शामिल करें ये चीजें। © Shutterstock
सिक्स पैक एब्स (Six pack abs) पाना चाहते हैं, तो उसके लिए खूब मेहनत भी करनी होगी। इसके अलावा आपको अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ लोगो ऐसे भी होते हैं, जो वर्षों मेहनत करने के बाद भी एब्स बनाने में फेल हो जाते हैं। सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं, तो जितनी मेहनत आप जिम जाकर या घर पर एक्सरसाइज करने के दौरान करते हैं, उससे कहीं ज्यादा आपको अपने लाइफस्टाइल और खानपान में भी बदलाव करना होगा। अगर आप अपनी डाइट (six Pack Abs diet) पर कंट्रोल नहीं करेंगे, तो सिक्स पैक एब्स कभी भी नहीं बना सकते हैं। खाने-पीने से जुड़ी इन बातों और टिप्स को फॉलो करना (Diet for six Pack Abs) शुरू कर दें, आप आसानी से सिक्स पैक एब्स प्राप्त कर सकेंगे।
सिक्स पैक एब्स (Six Pack Abs) बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को अधिक शामिल करें। ऐसा करेंगे, तो वजन आसानी से कम होगा। साथ ही पेट की मांसपेशियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। नाश्ते में भरपूर प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
पाना है आकर्षक एब्स, तो हर दिन करें ये 4 आसन
जंक फूड, ट्रांस फैट और मसालेदार चीजों के सेवन से बचें। वजन कम नहीं होगा तो आप कभी भी एब्स नहीं बना सकेंगे, इसके लिए शरीर का लीन होना जरूरी है। खाना-पीना ना छोड़ें और हेल्दी फूड्स का सेवन करें।
एब्स के लिएअतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट के सेवन से भी बचें। साबुत अनाज में ब्राउन राइस, बार्ले आदि का सेवन अधिक करें। इससे शरीर को अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी और शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होगी।
प्रोसेस्ड फूड खाने से भी बचना होगा, क्योंकि इस तरह की चीजों में (How to Build Six Pack Abs with Diet) में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने में योगदान करते हैं।
हैल बेरी ने हासिल किया सिक्स पैक एब्स बनाने का अपना लक्ष्य, आप भी घर पर यूं बनाएं सिक्स पैक एब्स
पानी तो सभी को हर दिन पर्याप्त पीना चाहिए। पानी पिएंगे, तो सिक्स-पैक एब्स पाने में मदद मिलेगी। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और अतिरिक्त सोडियम शरीर से बाहर निकल जाएगा।