
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 4, 2019 4:16 PM IST
अपनी डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करें जो आपके लीवर को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनाने का काम करते हैं।
हमारी डायट (Healthy Diet Tips) में शामिल चीज़ें हमारी बॉडी का पोषण करती हैं। उसी तरह हमारे भोजन को पचाने के बाद जो दूषित पदार्थ शरीर में बच जाते हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए लीवर का हेल्दी रहना ज़रूरी है। दूषित पानी और अनहेल्दी डायट से लिवर से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा पैदा होता है। (diet for healthy liver) इसीलिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करें जो आपके लीवर को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनाने का काम करते हैं। (diet for healthy liver)
मौसम बदलने के साथ अपनी डायट में सेब, गाजर, बीटरूट के अलावा हरी सब्ज़ियों जैसी चीज़ें जोड़ें। ये डायटरी फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। जिससे लीवर को काम करने में आसानी होती है। गाजर में नियासिन नामक तत्व होता है जो विटामिन बी2 भी कहा जाता है। यह भोजन के विघटन के लिए ज़रूरी है और इस प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हुए विषैले कम्पाउंड्स का भी अवशोषण करता है। गार्लिक या लहसुन में सेलेनियम होते हैं जबकि बीटरूट में पाया जाने वाला पेक्टिन तत्व लिवर डिटॉक्सीफिकेशन में अहम भूमिका रखते हैं। (diet for healthy liver)
गेहूं के आटे या मैदा की बजाय ऐसा आटा खाएं जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। बाजरे का आटा और कुट्टू का आटा खाएं। ये चीज़ें लीवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इन अनाज़ों में मौजूद फाइबर शरीर में अटके विषैले तत्वों को छानने का काम करता है। इस तरह विषैले तत्व हेल्दी कोशिकाओं के सम्पर्क में नहीं आते और लीवर को काम करने में आसानी होती है।(diet for healthy liver)
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए ज़रूर खाएं ये सुपरफूड, हेल्दी तरीके से वजन होगा कम।