एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज घी खाने से होते हैं ये 6 फायदे!

क्या आपको पता है कि घी आपके शरीर में जमे हुए फैट को भी कम करता है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

भारतीय भोजनों में घी एक मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन इन दिनों इसका इस्तेमाल पहले की तुलना में कुछ कम हो रहा है। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने वाले कई लोग आजकल घी सिर्फ इसलिए नही खाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है की यह उनका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। लेकिन सच्चाई यह है कि घी अनेक लाभकारी गुणों से भरपूर है।आइये जानते हैं कि एक चम्मच घी आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।

ब्रेन टॉनिक की तरह काम करता है : न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ नेहा चंदना के अनुसार, घी आपकी तंत्रिकाओं और दिमाग के लिए बहुत सही होता है। इसमें ओमेगा–6 फैटी एसिड और ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा आपके शरीर में इन एसिड की कम मात्रा होने से आपको अल्जाइमर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए घी को अपनी डाइट में शामिल करें ।

कैंसर से बचाता है : वैसे तो घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है फिर भी इसका स्मोक प्‍वाइंट ज्यादा होने के कारण  यह भारतीय भोजनों को पकाने के लिए आदर्श है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे गर्म करने पर फ्री रेडिकल्स कम निकलते हैं जो हमारे कैंसर होने के खतरे को कम करते हैं। इससे एंटी ऑक्सीडेंट भी अधिक मात्रा में मिलता है।

पाचन सही रखता है : डॉ नेहा बताती है कि, घी हमारे पाचन क्रिया को सही रखता है। सेलेब्रिटी न्यूट्रीशिनिस्ट रुजुता दिवेकर अपनी किताब ‘ इंडियन फ़ूड विजडम एंड दि आर्ट ऑफ़ ईटिंग राईट’ में बताते हैं कि,कुछ खानों में जैसे कि खिचड़ी,पूरण पोली में घी होने के कारण यह आसानी से पच जाते हैं।

मॉश्‍चराइजर के रूप में : घी हमारी सुन्दरता को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपके होंठ फट रहे हैं तो आप रात में सोने से पहले थोड़ा- सा घी अपने होंठो पर लगा लें। सुबह तक होंठ बिल्कुल सही हो जायेंगे। आयुर्वेद में बताया गया है कि घी में पानी मिलाकर उसका अच्छा सा मिश्रण बनाकर आप मॉश्‍चराइजर की तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।

 जमे हुए फैट को कम करता है : अगर आपके शरीर के कुछ जगहों में फैट आसानी से इकठ्ठा हो जाते हैं तो आपको अपनी डाइट में घी को शामिल करना चाहिये। डॉ रुजुता बताते हैं कि, घी में पाया जाने वाला एमिनो एसिड,फैट को जमा होने से रोकता है और यह वसा कोशिकाओं के साइज़ को भी कम कर देता है। इस सबके अलावा घी, जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। साथ ही साथ यह आपकी याददाश्त और दृष्टि क्षमता को भी बढ़ाता है।

इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए : घी कुछ लोगों के लिए इसलिए हानिकारक हो जाता है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है की इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिये। डॉ नेहा बताती है कि, अनेक फायदे होने के बावजूद भी आपको एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा घी नहीं खाना चाहिए। याद रखें की इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा भी सकता है।

किन लोगों को घी नहीं खाना चाहिये : हालांकि इसके अनेक फायदे हैं फिर भी जो लोग दिल से जुड़ी बीमारियाँ, हाई ब्लड प्रेशर,या मोटापे के शिकार हैं तो उन्हें बहुत ही कम मात्रा में घी खाना चाहिये।

अब आप घी के सारे फायदे जान चुके हैं तो अब घी खाते समय घबराइये नही बल्कि रोजाना अपने रोटी या दाल-चावल के साथ एक चम्मच घी खाइये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये।

मूल स्रोत - Ghee – 6 reasons why experts recommend eating it every day!

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source