सुल्तान के सलमान जैसी बॉडी बनाने के लिए अपनाए ये डाइट-फिटनेस प्लान

अगर आप भी अपने बॉडी को V-shape में करना चाहते हैं तो बताये गये डाइट और फिटनेस प्लान को अपनाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : April 5, 2018 5:46 PM IST

आज के दौर में सलमान खान बॉडी बिल्डिंग करने वाले लड़कों के लिए आदर्श माने जाते हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म सुल्तान का प्रोमो रिलीज़ हुआ है जिसमें उनके बॉडी शेप को देखकर हर कोई हैरान है। अगर आपका भी सपना है कि आपकी बॉडी सलमान खान की तरह वी-टेपर शेप में हो तो हम यहाँ एक्सपर्ट द्वारा बताये हुए डाइट और फिटनेस प्लान बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप आसानी से ऐसी बॉडी बना सकते हैं। जाने माने फिटनेस एक्सपर्ट हैरी संधू यहाँ वी-टेपर बॉडी बनाने के कुछ ख़ास टिप्स बता रहे हैं। वी-शेप की पीठ बनाने के लिए आपको कुछ ज़रूरी फाउंडेशन एक्सरसाइज करने होंगे।

फाउंडेशन एक्सरसाइज : वास्तव में फाउंडेशन एक्सरसाइज आपके पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए की जाती है, और इसे दूसरी एक्सरसाइज के साथ ही किया जाता है।

ऊपर बताई गयी एक्सरसाइज में से डेड लिफ्ट,चिन अप्स और पुल अप्स को अगर आप पूरी क्षमता और सही तरीके से करें तो ये आपको मनचाहा शेप देने में बहुत मदद करते हैं। हालांकि ये एक्सरसाइज जितनी ज्यादा फायदेमंद हैं उतना ही इन्हें करने में इंजरी होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। इसलिए इन्हें हमेशा किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

वर्कआउट प्लान कैसे बनाये:

इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि कोई भी वर्कआउट प्लान सिर्फ एक ख़ास समय तक ही काम करते हैं उसके बाद आपका शरीर उनका अभ्यस्त हो जाता है। फिर आपको अपने प्लान में थोड़ा सुधार और बदलाव करना होगा। प्लान बनाते समय इस बात का ध्यान रखें की वो गंभीरता से बनाया गया हो, शुरू के कुछ दिनों में जब आप इन व्यायामों को अच्छे से सीख लें फिर आप इन्हें गंभीरता से करें। पढ़ें: क्या वर्कआउट के दौरान या उससे पहले पानी पीना सही है?

उदहारण के तौर पर वर्कआउट प्लान:

  • पहला दिन : सीने, कंधे और ट्राइसेप्स
  • दूसरा दिन : क्वेड्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स
  • तीसरा दिन : पीठ और बाइसेप्स
  • चौथा दिन: आराम
  • और फिर से इसे शुरू से दोहरायें।

सेट्स : शरीर के बड़े हिस्सों जैसे की सीने, कन्धों और पीट के लिए किये जाने वाले एक्सरसाइजेज का 4 सेट्स करें। बाहों की दो एक्सरसाइज का कम से कम 6 से 8 सेट्स करें।

डाइट प्लान : मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना होगा। अपने डाइट प्लान को बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें :

  • दिन में 3 से 6 बार प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट से भरपूर आहार लें।
  • अपने भोजन में अधिक से अधिक हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।
  • रोजाना एक या दो मौसमी फल खाएं।
  • जंक फ़ूड बिलकुल भी न खाएं।
  • अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए मल्टीविटामिन, फिश ऑयल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसी सप्लीमेंट्स लें।

इस प्लान को लगातार फॉलो करते रहे, कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। अगर आपको कुछ दिनों बाद अपने शरीर में कोई भी बदलाव न दिखे तो आप टेस्टोस्टेरोन और ग्रोथ हार्मोन का चेकअप करवाएं, क्योंकि कई बार हार्मोन लेवल में हुए बदलाव के कारण आप वर्कआउट से मनचाहा रिजल्ट नहीं हासिल कर पाते हैं।

(हैरी संधू जाने माने फिटनेस एक्सपर्ट हैं साथ ही ये ऑस्ट्रलियन मूल की कंपनी टीम बॉस के फाउंडर डायरेक्टर भी हैं।)

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Salman khan/Twitter

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source