
Also Read
सोनम कपूर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज़ में से एक हैं जो अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।
वेट लॉस और फिटनेस के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ हमेशा से लोगों की प्रेरणा रहे हैं। सोनम कपूर भी ऐसी ही हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स और स्लीम फिगर के लिए पसंद की जाने वाली सोनम हमेशा से ही स्लिम-ट्रिम फिगर की मालकिन नहीं थीं। जी हां, सोनम कॉलेज के दिनों में 90 किलो की थीं। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने फ़िल्मों में काम शुरु किया और इसके लिए खुद का वेट लॉस किया। सोनम ने मीडिया इंटरव्यूज़ में खुलकर इस बारे में बातें भी की हैं, और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने आप को फिट रखने के लिए 30 किलो से अधिक वेट लूज किया था। जूस से वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो ज़रूर जान लें उसका सच।
कैसे घटाया सोनम ने 90 किलो वेट-
90 किलो के व्यक्ति के लिए खुद को पतला दिखाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती। सोनम कपूर ने भी खुद को साइज़ ज़ीरो तक लाने के लिए जिम में खूब पसीना बहाया। सोनम की फिटनेस ट्रेनर हैं राधिका कार्ले- जो सोनम की डायट, न्यूट्रिशन और वर्कआउट का ध्यान रखती हैं।
सोनम करती हैं कार्डियो एक्सरसाइज़-
मॉर्निंग एक्सरसाज़ में सोनम कपूर तकरीबन घंटे भर पाइलेट्स की प्रैक्टिस करती हैं। तो वहीं, शाम के वर्कआउट में वो 45 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज़ करती हैं। इसके अलावा सोनम अपनी डायट को भी लेकर काफी ईमानदार हैं। वो हेल्दी फैट्स, स्टीम्स फिश और ग्लूटेन-फ्री टोस्ट अपनी डायट में शामिल करती हैं। कम खाने की बजाय वह हेल्दी चीज़ें सही मात्रा में खाती हैं।
View this post on Instagram
कार्डियो एक्सरसाइज़ेस है वेट लॉस के लिए परफेक्ट-
यह एक कठिन एक्सरसाइज मानी जाती है। यह एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन हारमोन का लेवल बढ़ जाता है और इसके अलावा भी इससे कई फायदे हैं। कार्डियो एक्सरसाइज करने से आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है जो वेट लॉस के लिए बहुत ज़रूरी है। सबसे खास बात यह है कि कार्डियो में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज़ेस शामिल होती हैं, जिसकी वजह से आपका एक्सरसाइज़ में इंट्रेस्ट बना रहता है।
कार्डियो की प्रैक्टिस करते समय एक्सरसाइज़ की स्पीड और इंटेसिटी बार-बार कम और ज़्यादा की जाती है, जिससे ज़्यादा कैलोरीज़ बर्न करना आसान हो जाता है। जानें 50 साल के अजय देवगन की फिटनेस का राज़।
(वीडियो और चित्र स्रोत: Instagram)