
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 14, 2019 1:49 PM IST
वेट लॉस करने में बहुत मेहनत लगती है और टाइम भी। लेकिन कई बार वेट लॉस गोल अचीव होने के कुछ दिन बाद ही फिर से वेट बढ़ जाता है ।
हेल्दी वेट लॉस (Weight Loss) एक अच्छी अचीवमेंट मानी जाती है। वेट लॉस करने में बहुत मेहनत लगती है और टाइम भी। लेकिन कई बार वेट लॉस गोल अचीव होने के कुछ दिन बाद ही फिर से वेट बढ़ जाता है (No Weight Loss) बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है। वेट लॉस और वेट गेन ( weight gain post weight loss) का यह सिलसिला कई लोगों के साथ अक्सर चलता रहता है। लेकिन इसकी वजहें जानते हैं आप? चलिए समझने की कोशिश करते हैं क्या है वेट लॉस के बाद अचानक से वजन बढ़ने की वजहें (Reasons of weight gain post weight loss):
वेट लॉस के दौरान कार्ब्स और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़रूरी है। लेकिन जंक फूड खाने या ओवर इटिंग जैसी ग़लतियां हम वेट लॉस के दौरान भी कर जाते हैं। वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों में ज़्यादातर लोग एक सही डायट फॉलो नहीं करते, इसीलिए वेट लॉस होने के बाद अचानक से उनका वजन बढ़ जाता है।
बहुत ज़्यादा ग्रीन टी पीना भी एक बड़ी ग़लती है जो लोग वेट लॉस के चक्कर में कर लेते हैं। दो कप से अधिक ग्रीन टी ना पीएं। ज़्यादा ग्रीन टी या ग्रीन कॉफी पीने से शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है और आपका शरीर फूला हुआ नज़र आता है।
अक्सर ऑफिस में भूख लगने पर लोग स्टार्च से भरी हुई चीज़ें खा लेते हैं। बर्गर, पिज़्जा या डोनट जैसी चीज़ों में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ जाता है।
लोगों का मानना है कि बहुत देर तक भूखे रहने या मील स्किप करने से वेट लॉस में मदद होती है। लेकिन सच यह है कि बहुत देर तक भूखे रहने से हमारी भूख बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है। जिसके चलते हम ज़्यादा खा लेते हैं, और इस तरह ज़्यादा कैलोरी हमारे भोजन के साथ हमारे शरीर में पहुंच जाती है।
यह भी पढ़ें- पेट की परेशानियां कर रहीं है हैरान, तो घर में बनाएं ये पाचक चूर्ण!